नरेन्द्र, शीतल दास और भुनेश्वर को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास मिलने पर बदली जिंदगी

Updated on 24-05-2025 01:11 PM

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना से जनसामान्य के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन हो रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनमानस के पक्के आवास बन जाने पर सम्मान एवं आत्मविश्वास बढ़ा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पदुमतरा में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम पदुमतरा निवासी  नरेन्द्र कुमार ठाकुर को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्के आवास की चाबी मिली। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करते हैं तथा उनके पास एक एकड़ भूमि है। पुराना घर खपरी वाला था। जिसमें पानी-बरसात के समय बहुत दिक्कत होती थी। उन्होंने बताया कि उनका हमेशा से पक्का मकान बनाने का सपना था, लेकिन मेरी आमदनी इतनी नहीं थी कि मैं अपना पक्का बना पाता। अब वे अपने नये मकान में परिवार के साथ खुशी से रहेंगे। उन्होंने बताया कि पक्का मकान बनने से पानी-बरसात में बार-बार घर की मरम्मत करने से राहत मिली है। उन्होंने पक्के आवास के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को तहेदिल से धन्यवाद दिया।

ग्राम पदुमतरा के  शीतल दास साहू ने बताया कि वे घरों में मकान पेंटिंग का कार्य करते है तथा उनके पास 34 डिसमिल जमीन है। खपरे का मकान होने के कारण बारिश में परेशानी होती ही थी। बंदर और कीड़े-मकोड़ों का डर रहता था। पक्का मकान मिल जाने से अब बहुत अच्छा महसूस हो रहा है और समस्याओं से राहत मिली है। उन्होंने बताया कि उन्हें शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। उनके परिवार में महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पानी प्राप्त हो रहा है तथा राशन कार्ड से चावल मिल रहा है। ग्राम पदुमतरा के ही  भुनेश्वर साहू ने बताया कि वह मजदूरी करते है और परिवार में 6 लोग है। बारिश के दिनों में घर में पानी भर जाता था। बंदर के कारण खप्पर-छानी को हर साल बनवाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं अपना पक्का मकान बना पाऊंगा। सरकार से मदद मिली और आज मैं अपने पक्के मकान में खुशी से निवास कर रहा हूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.