चिरायु योजना से संवर रही है जिंदगी, श्रेया अब सुन पाएगी आवाज

Updated on 13-02-2024 12:32 PM
बलौदाबाजार। कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम (चिरायु) की बलौदा बाज़ार टीम द्वारा दो बच्चों में क्रमशः स्तन में गांठ और जन्मजात श्रवण बधिता की पहचान कर उसका उपचार कराया है। बलौदाबाजार के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत बनर्जी के अनुसार उक्त दोनों ही बच्चों की पहचान बलौदाबाजार की चिरायु टीम द्वारा की गई है। ग्राम अर्जुनी की 6 वर्षीय बच्ची श्रेया ध्रुव के पिता कृषक हैं। बच्ची के पिता ने जानकारी दी की जन्म से ही उनकी बेटी को सुनने की समस्या रही है कई जगहों पर जांच करवाने के पश्चात चिरायु दल के संपर्क में आने पर बच्ची के ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। बच्ची के कान में कॉक्लियर मशीन लगाया गया है जिससे अब उसे सुनाई देने लगा है। इस ऑपरेशन में चिरायु की डॉ किरण देवांगन की टीम ने सहयोग किया गया। निजी अस्पताल में इसका उपचार 2 लाख से ऊपर का होता है। पर चिरायु के माध्यम से होने पर एक रूपये भी परिवार को देना नही पड़ा। उनके पिता ने इस सफल आपरेशन पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। इसी तरह एक दूसरे प्रकरण में बलौदा बाजार शहर की एक 16 वर्षीय किशोर बच्ची में चिरायु की डॉ आरजू परवीन की टीम द्वारा स्तन में गांठ की पहचान की गई। जिसका उपचार रायपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर अस्पताल में किया गया। जिले में चिरायु टीम द्वारा स्तन के गांठ की पहचान कर उसका उपचार किया गया है। चिरायु में इस में तरह का केस मिलना  पहला मामला है। बच्ची के घर वालो ने भी जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया की चिरायु टीम द्वारा स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। जिसमें किसी प्रकार की बीमारी पाई जाने पर उसके उपचार की निःशुल्क व्यवस्था की जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.