कला, संगीत, नृत्य और उत्सव के ‍बिना अधूरा है जीवन : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 14-02-2023 05:04 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कलासंगीतनृत्य और उत्सव के बिना जीवन अधूरा है। शरीरमनबुद्धि और आत्मा का सुख मनुष्य को सुखी रहने के लिए जरूरी होते है। कला और संस्कृति सुखी जीवन के लिए आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान भारत भवन की 41 वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से कलाकारों को सम्मानित किया। इनमें पद्मश्री सुश्री भूरी बाईपद्मश्री दुर्गा बाईभज्जू श्यामसंगीतकार श्री वसंत राव शिवलीकरतबला वादक किरन देशपांडेराई नृतक पं. राम सहाय पांडेगायक पंडित उमाकांत गुंदेचारंग कर्मी आलोक चटर्जीलोक जनजातीय कला के अध्येता श्री कपिल तिवारीयुवा रंगकर्मी श्री सरफराज हुसैन और बैगा नृतक अर्जुन सिंह धुर्वे का सम्मान किया।

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमने हाल ही में गरीब परिवार की महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई है। बहन सशक्त होगी तो परिवार सशक्त होगा। इसके लिए पहले बैगाभारिया और सहरिया जनजाति के लिए योजना बनाई गई थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में एक-एक हजार रूपए बहनों के खाते में डाले जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में कलासंस्कृतिगीत-संगीत का अद्भुत महत्व है। धन-दौलत से जो सुख नहीं मिलता हैवह कला संस्कृति से मिलता है। उन्होंने कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत भवन ने 41 वर्ष में कला-संस्कृति का नया मुकाम कायम किया है। हमने कला ग्राम की स्थापना की है। अगले वर्ष से संचालन शुरू हो जाएगा। कला- परम्परा को आगे बढ़ाऐंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारत भवन की 41 वीं वर्षगांठ कार्यक्रम का दीप जला कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग श्री सुखवीर सिंहसंचालक श्री अदिति कुमार त्रिपाठीफिल्म कलाकार श्री राजीव वर्माबड़ी संख्या में कला प्रेमी और दर्शक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.