स्मार्ट मीटर और मोर बिजली ऐप से आसान हुआ जीवन

Updated on 06-08-2026 01:05 PM

दुर्ग। अक्सर घरों में महीने के अंत में आने वाले बिजली बिल को लेकर चिंता बनी रहती है। कितनी बिजली खर्च हुई, बिल कितना आएगा और भुगतान कैसे होगाकृये सवाल हर परिवार के मन में उठते हैं। लेकिन दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 9, गिरधारी नगर निवासी  रितेश कुमार सोनी के लिए यह चिंता अब बीते दिनों की बात हो गई है। उनके घर में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली उपयोग को लेकर पारदर्शिता आई है और मासिक बिल का डर लगभग समाप्त हो गया है।

     श्री सोनी बताते हैं कि पहले उन्हें महीने भर बिजली उपयोग का अंदाजा नहीं होता था। बिल आने के बाद ही पता चलता था कि कितनी बिजली खर्च हुई है। कभी-कभी अपेक्षा से अधिक बिल आने पर परेशानी होती थी। लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है। अब वे “मोर बिजली” मोबाइल एप के माध्यम से अपने घर की बिजली खपत की जानकारी प्रतिदिन और प्रति घंटे देख सकते हैं। एप में यह स्पष्ट दिखाई देता है कि किस समय बिजली की खपत अधिक हुई और किस समय कम। इससे वे अनावश्यक बिजली उपयोग को तुरंत पहचानकर नियंत्रित कर लेते हैं। रितेश कुमार सोनी कहते हैं, “स्मार्ट मीटर लगने के बाद सबसे बड़ा लाभ यह हुआ कि अब बिजली बिल को लेकर मन में डर नहीं रहता। मोबाइल पर हर दिन की खपत दिख जाती है, इसलिए हमें पहले से पता रहता है कि बिल कितना आ सकता है। हम अपने उपयोग को नियंत्रित भी कर पाते हैं।” स्मार्ट मीटर की एक और विशेषता उन्हें बेहद उपयोगी लगती है। एप में पिछले वर्ष की समान तिथि की बिजली खपत की जानकारी भी उपलब्ध रहती है। इससे वे आसानी से तुलना कर पाते हैं कि इस वर्ष बिजली उपयोग बढ़ा है या घटा। तुलना के आधार पर वे घर में ऊर्जा बचत के उपाय अपनाते हैं, जैसे अनावश्यक लाइट बंद रखना, ऊर्जा दक्ष उपकरणों का उपयोग करना और बिजली का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करना। परिवार के अन्य सदस्य भी अब बिजली बचत के प्रति अधिक जागरूक हो गए हैं। बच्चों को भी यह समझ आने लगा है कि छोटी-छोटी सावधानियां बिजली बिल कम करने में मदद करती हैं। घर में ऊर्जा संरक्षण की एक नई आदत विकसित हुई है। श्री सोनी मानते हैं कि स्मार्ट मीटर केवल एक तकनीकी उपकरण नहीं, बल्कि उपभोक्ता को जागरूक बनाने वाला माध्यम है। वास्तविक समय में उपलब्ध जानकारी से उपभोक्ता अपने खर्च पर नियंत्रण रख सकता है और अनावश्यक बिजली खपत को कम कर सकता है। इससे आर्थिक बचत के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। दुर्ग शहर में स्मार्ट मीटर का यह अनुभव बताता है कि आधुनिक तकनीक आम नागरिकों के जीवन को सरल बना सकती है। रितेश कुमार सोनी जैसे उपभोक्ताओं की कहानी यह संदेश देती है कि सही जानकारी और तकनीक के उपयोग से बिजली बिल की चिंता को काफी हद तक कम किया जा सकता है और जिम्मेदार ऊर्जा उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.