रायपुर की केंद्रीय जेल में यूथ कांग्रेस नेता आशीष शिंदे पर जानलेवा हमला

Updated on 18-07-2025 12:19 PM

रायपुर। राजधानी रायपुर की केंद्रीय जेल एक बार फिर गैंगवार की घटनाओं के कारण सुर्खियों में है। गुरुवार को जेल के भीतर बंद यूथ कांग्रेस नेता आशीष शिंदे पर दो कैदियों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में शिंदे के साथ एक अन्य कैदी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सूत्रों के अनुसार, हमला धारदार हथियार से किया गया और हमलावरों ने सीधे सिर और पीठ को निशाना बनाया। माना जा रहा है कि यह हमला जेल में चल रही गुटबाजी और राजनीतिक रंजिश का परिणाम है। हमला करने वाले दोनों कैदी फिलहाल चिन्हित किए जा चुके हैं, लेकिन उनके नामों का राजफाश जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।

गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई

जानकारी के अनुसार जेल के भीतर बीते कुछ समय से प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच वर्चस्व की जंग चल रही है। बुधवार को भी एक जेल प्रहरी के साथ मारपीट की घटना हुई थी। दो दिन में दो गंभीर घटनाओं से स्पष्ट है कि जेल में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जेल प्रशासन ने इस पर आंतरिक जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

राजनीतिक दुश्मनी की तरफ इशारा

हमले की पृष्ठभूमि में राजनीतिक रंजिश की बात सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार इस हमले में कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता, जो खुद धोखाधड़ी के मामले में जेल की हवा खा चुके हैं, का नाम भी चर्चाओं में है। हालांकि पुलिस ने इस पहलू पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन जांच की दिशा राजनीतिक गुटबाजी की ओर इशारा कर रही है।

केके श्रीवास्तव से जुड़ता है मामला

बताया जा रहा है कि आशीष शिंदे पूर्व में फरार रहे कांग्रेस नेता केके श्रीवास्तव की मदद करने के आरोप में जेल में बंद हैं। श्रीवास्तव को भी भूपेश बघेल का नजदीकी माना जाता है। इस पूरे घटनाक्रम ने कांग्रेस के अंदर जारी आपसी खींचतान और गुटीय संघर्ष को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

प्रशासन की साख पर सवाल

राजधानी की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली केंद्रीय जेल में चाकू जैसे धारदार हथियार का पहुंचना और कैदियों के बीच बार-बार हिंसक झड़पें होना जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सूत्रों का कहना है कि जेल में आपराधिक गैंगों का दबदबा बढ़ गया है और आए दिन होने वाली झड़पें अब हिंसक रूप लेती जा रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.