माली की तरह परिवार रूपी पौधों को सींच कर मजबूत पेड़ बनाएं : संत ऋषभ सागर

Updated on 16-04-2024 04:51 PM

बालोद। परिवार मे तनाव और बिखराव की स्थिति क्यों बनती जा रही है इस विषय को लेकर संत ऋषभ सागर का 5 दिवसीय शिविर महावीर भवन में चल रहा है।

शिविर के प्रथम दिन उन्होने कहा कि परिवार में सभी सदस्यों की मानसिक स्थिति अलग अलग होती है। उसे समझे बिना उनकी मानसिकता के विपरीत अपने विचार या प्रभाव उन पर थोपने से उनके मन मे नकारात्मक भावो की वृद्धि होती है। यही नकारात्मक भाव परिवार में तनाव का कारण बनता है। दूसरे हम बिना सोचे समझे परिवार के ही सदस्यों की गलत शब्दों के साथ आलोचना करने लगते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ बैठना, उनकी भावनाओं को समझना, इसके लिए हमारे पास समय नही होता। कहने को तो हम कह देते है कि ,सब कुछ परिवार के लिये ही तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें जिस चीज की ज्यादा आवश्यकता होती है हम वो दे नही पाते। क्वालिटी टाइम प्रेम, विश्वास, सहयोग आदि से ही परिवार में समन्वय बनाया जा सकता है।

संतश्री ने कहा कि एक माली की तरह परिवार रूपी पौधों को सींच कर मजबूत पेड़ बनाना होगा जिससे कि वह आंधी तूफान का भी सामना कर सके। उन्होंने कहा कि हमे जीवन मे श्रेष्ठ ही नही  श्रेष्ठतम चुनना चाहिए जिससे कि समस्यायें आये ही नही और आ भी जाये तो  उसका शांतिपूर्वक समाधान निकल आये। उक्त सभी बातों के लिए विचारधारा सकारात्मक होना आवश्यक है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.