एंबर हर्ड की तरह निशा रावल संग डिवोर्स केस की लाइव स्ट्रीमिंग चाहते हैं करण मेहरा

Updated on 27-10-2022 07:06 PM

अभिनेता करण मेहरा (Karan Mehra) बीते कुछ वक्त से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। करण मेहरा और निशा रावल (Nisha Rawal), तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच करण मेहरा ने कहा है कि वो चाहते हैं कि उनका तलाक भी हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप (Johnny Depp) और एंबर हर्ड (Amber Heard) की तरह पब्लिक के लिए लाइव स्ट्रीम हो। याद दिला दें कि जॉनी और एंबर केस में एक्टर को जीत मिली थी। ऐसे में करण भी चाहते हैं कि इस केस की लाइव स्ट्रीमिंग हो।

करण हुए थे गिरफ्तार
बता दें कि करण मेहरा और निशा रावल बीते करीब 9 साल से साथ थे, हालांकि बीते साल निशा ने करण पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। इसके बाद मई 2021 में अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया था। करण ने जेल से बाहर आने के बाद सभी आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया था और कहा था कि वो सच्चाई सामने लाएंगे। ऐसे में अब करण मेहरा ने इस बारे में सिद्धार्थ कनन से बात की है और कई सवालों के जवाब दिए हैं।


छिपाने को कुछ नहीं है...
करण मेहरा से सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए पूछा कि क्या उन्हें मौका मिले तो वो भी अपना तलाक स्ट्रीम करवाना चाहेंगे। इस पर करण ने कहा, 'ये भारत में होता नहीं है। ये कुछ ऐसा है, जिसके बारे में मैंने सोचा नहीं है, लेकिन चूंकि मैं बीते लंबे वक्त से इन सब से जूझ रहा हूं तो केसे, ड्राफ्ट, वकील, और काफी सारी चीजें कोर्ट और कानून के बारे में सीख और समझ गया हूं। तो केस स्ट्रीमिंग यहां नहीं होती है, लेकिन अगर ऐसा मौका मिला तो मैं जरूर ऐसा करवाना चाहूंगा, क्योंकि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मैंने करीब 1500 पन्नों का ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसका हर पेज मैंने खुद लिखा है। '

मानहानि मुकदमे में जॉनी को मिली जीत
गौरतलब है कि एक जून 2022 को जॉनी डेप की पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में डेप के पक्ष में फैसला सुनाया था। हर्ड ने दावा किया था कि डेप ने अपनी शादी से पहले और बाद में उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। जूरी ने हर्ड का पक्ष भी लिया और कहा कि डेप के वकील ने उन्हें बदनाम किया था और उनके दुर्व्यवहार के आरोपों को धोखा कहा था। जूरी सदस्यों ने कहा कि डेप को हर्ज़ाने के रूप में एक करोड़ 50 लाख डॉलर का भुगतान किया जाना चाहिए, जबकि हर्ड को 20 लाख डॉलर मिलने चाहिए। डेप ने दिसंबर 2018 के ऑप-एड में फेयरफैक्स काउंटी सर्किट अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट में हर्ड के एक आलेख को लेकर मुकदमा किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.