ट्विटर की नई सीईओ बनीं लिंडा याकारिनो, एलन मस्क ने किया ऐलान, पूरी डिटेल

Updated on 13-05-2023 07:49 PM
नई दिल्ली: दुनिया के दिग्गज अरबपतियों में शामिल एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर की नई सीईओ के नाम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर की कमान एक महिला के हाथों में होगी। एलन मस्क (Elon Musk) ने ऐलान किया है कि लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) ट्विटर (Twitter) की नई सीईओ होंगी। एलन मस्क (Elon Musk) ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, ट्विटर की नई सीईओ लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) का स्वागत करने के लिए वह उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि लिंडा (Linda Yaccarino) प्लेटफार्म के बिजनस ऑपरेशंस पर फोकस करेंगी। वहीं मस्क प्रोडक्ट डिजाइन और न्यू टेक्नोलॉजी से जुड़ा हुआ कामकाज संभालेंगे। मस्क के मुताबिक, नई सीईओ अगले 6 हफ्तों में काम शुरू कर देंगी। मस्क के मुताबिक, उनकी भूमिका कार्यकारी अध्यक्ष और सीटीओ, प्रोडक्ट की देखरेख करने वाले, सॉफ्टवेयर और सिस्टम ऑपरेटर के रूप में होगी।
लिंडा याकारिनो कौन हैं
वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, मस्क ने ट्विटर के नए सीईओ पद के लिए लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) से बात की थी। एलन मस्क ने अक्टूबर में 44 अरब डॉलर कीमत पर ट्विटर को खरीदा था। उसके बाद वे ट्विटर के सीईओ बने थे। दिसंबर में उन्होंने कहा था कि नया सीईओ मिलने पर वे पद छोड़ देंगे। मस्क ने ट्विटर की सॉफ्टवेयर और सर्वर टीम देखने की बात कही थी। बता दें कि लिंडा (Linda Yaccarino) एनबीसी यूनिवर्सल (NBCUniversal) में एडवर्टाइजमेंट हेड हैं। मस्क पहले ही यह बात कह चुके थे कि नया सीईओ मिलने के बाद वे पद छोड़ देंगे।मस्क का लिया था इंटरव्यू
बता दें कि लिंडा याकारिनो ने बीते महीनों मियामी में एलन मस्क का इंटरव्यू लिया था। रॉयटर्स ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि याकारिनो ट्विटर के सीईओ के लिए मस्क की पसंद हो सकती हैं। ऐसा हुआ भी है। याकारिनो साल 2011 से एनबीसी यूनिवर्सल में है। वे कंपनी में ग्लोबल एडवर्टाइजमेंट एंड पार्टनरशिप हेड हैं। इससे पहले 19 साल तक याकारिनो Turner में थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.