पटना के इस अपार्टमेंट में मिला शराब का जखीरा, बेउर पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

Updated on 14-07-2023 01:29 PM
पटना:बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब के मामले लगातार मिल रहे। ताजा मामला पटना के बेऊर से है, पुलिस ने एक बड़े अपार्टमेंट से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। बेउर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कैलाश एनक्लेव अपार्टमेंट में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। इस कार्रवाई में 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

कैलाश एंक्लेव अपार्टमेंट से मिली शराब

राजधानी पटना में पुलिस के इस एक्शन की काफी चर्चा है। बताया जा रहा कि जिस कमरे में ये कार्रवाई हुई काफी समय से बंद था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर बेउर थाना अध्यक्ष अतुलेश कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ छापेमारी का फैसला लिया। जांच टीम ने कैलाश एनक्लेव में छापेमारी किया तो वहां कमरा नंबर 505 में कई बैग रखे हुए थे।

बेउर पुलिस का एक्शन

बेउर थानाध्यक्ष ने बताया कि जब कमरा नंबर 505 की तलाशी ली गई तो उन बैग में भारी मात्रा में महंगी अंग्रेजी शराब रखी हुई थी। इसके बाद वहां मौजूद 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में यह पता चला कि यह दूसरे प्रदेश से शराब लाकर पटना के कई इलाकों में शराब बेचने का काम करते थे। ये रूम नंबर डिलीवरी प्वाइंट बना हुआ था।

पुलिस ने 7 लोगों को पकड़ा

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपी शराब माफिया की जैसे कमर टूट गई है। इस मामले में पुलिस पदाधिकारी फूलन राम ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उसी का नतीजा है कि कैलाश एनक्लेव में भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। यहां से पुलिस ने कई बैग में भरे अंग्रेजी शराब, टेट्रा पैक बरामद किए। 7 लोगों को पकड़ा गया और फिर अगली कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.