शराब घोटाला: 11 अफसरों ने 88 करोड़ से खरीदी संपत्ति, EOW की चार्जशीट में खुलासा

Updated on 10-07-2025 01:47 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए बहुचर्चित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हाल ही में पेश की गई चार्जशीट में बताया गया है कि 11 आबकारी अधिकारियों ने 88 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध कमाई की और इन पैसों से प्रदेशभर में जमीन, मकान और निवेश के जरिए संपत्ति खड़ी की।

किसने कितनी संपत्ति बनाई?

    नवीन प्रताप सिंह तोमर ने रायपुर और बलौदाबाजार में 39 खसरा और 3 रजिस्ट्रियों में जमीनें खरीदीं। संपत्ति इंदिरा देवहारी और उनके खुद के नाम पर है।

    मंजूश्री कसेर ने रायपुर, जांजगीर और गरियाबंद में 25 प्रॉपर्टी रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर खरीदीं।



    नोहर सिंह ठाकुर ने रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में 5 संपत्तियां खरीदीं, जिनमें करुणा सुधाकर, लवकुश नायक और विजयलाल जाटवर जैसे नाम सामने आए हैं।


    प्रमोद नेताम ने कोरिया, कोरबा और रायपुर में 6 प्रॉपर्टी खरीदीं।

    दिनकर वासनिक ने आईओसी के शेयर, डिबेंचर और बॉन्ड में काली कमाई को छिपाने के लिए निवेश किया।


अन्य अधिकारियों जैसे इकबाल अहमद खान, मोहित जायसवाल, विजय सेन शर्मा, नीतिन खंडूजा और अरविंद पटले ने भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में करोड़ों की बेनामी संपत्तियां खरीदीं। जांच एजेंसी ने सभी दस्तावेजी साक्ष्य जुटा लिए हैं।

कांग्रेस भवन निर्माण में भी हुई काली कमाई की उपयोगिता

चार्जशीट में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा के निर्देश पर शराब से मिली काली कमाई से कांग्रेस भवन का निर्माण किया गया। जांच के बाद उस भवन को जब्त कर सील कर दिया गया है।

कोरोना काल में शराब बिक्री दोगुनी
ईओडब्ल्यू ने आरोप लगाया कि कोरोना काल के दौरान योजनाबद्ध तरीके से शराब की बिक्री दोगुनी की गई ताकि अधिक से अधिक अवैध कमाई की जा सके। रायपुर से लेकर दिल्ली तक पैसे पहुंचाने का जिम्मा कुछ खास अफसरों को सौंपा गया था।

सियासी घमासान तेज
घोटाले को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी लगातार पूर्व भूपेश सरकार पर हमलावर है, जबकि कांग्रेस ने जांच को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है।

जांच एजेंसी अब इन अफसरों की बेनामी संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में और भी बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.