शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया की न्यायिक रिमांड आज खत्म, कोर्ट में होंगी पेश

Updated on 02-01-2026 12:40 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रह चुकी सौम्या चौरसिया की 14 दिन की न्यायिक रिमांड आज समाप्त हो रही है। रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौम्या चौरसिया को 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद तीन दिन की रिमांड पर लेने के बाद शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

सौम्या चौरसिया के बयान के आधार पर ईडी ने ईओडब्ल्यू के एक अन्य मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी आयुक्त और निलंबित आईएएस अधिकारी निरंजन दास को भी गिरफ्तार किया है। निरंजन दास को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।इस मामले में ईडी मंगलवार को अपनी फाइनल चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है, जिसमें करीब 2880 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का खुलासा किया गया है। अब इस प्रकरण में ट्रायल होना है, हालांकि ट्रायल की तारीख अभी तय नहीं हुई है।छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले की जांच ईडी द्वारा की जा रही है। ईडी ने इस संबंध में एसीबी में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें 3200 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का आरोप लगाया गया है। जांच में सामने आया है कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए इस घोटाले को अंजाम दिया गया। इस मामले में राजनेताओं, अधिकारियों और कारोबारियों समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.