दुकान-रेस्टोरेंट में बेच रहे थे शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Updated on 20-04-2023 09:56 PM
रायपुर । दुकान, रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में अभनपुर और गोबरानयापारा  थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 157 पौवा देशी शराब तथा बिक्री की रकम जब्त की गई है।

दरअसल 19 अप्रैल को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई थाना अभनपुर क्षेत्रांगतर्गत ग्राम गातापार स्थित दुकान का संचालक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर-अपराध अभिषेक माहेश्वरी ने प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी अभनपुर को आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने निर्देशित किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर की संयुक्त टीम ने मुखबीर के बताये ग्राम गातापार स्थित दुकान में जाकर रेड मारी। कार्रवाई के दौरान दुकान का संचालक उपस्थित था। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम कैलाश घुतलहरे तथा भंवरलाल घृतलहरे निवासी अभनपुर बताया। दुकान की तलाशी लेने पर वहां शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 106 पौवा अवैध कीमती लगभग 12,100/- रूपये तथा बिक्री रकम 3400/- रूपये जुमला कीमती लगभग 15,500/- रूपये जब्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 140/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोबरानयापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना गोबरानयापारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम दुलना स्थित किरण रेस्टॉरेंट का संचालक अजय सिंह को अवैध रूप से शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 51 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 5,610/- रूपये जब्त कर आरोपी अजय सिंह के विरूद्ध थाना गोबरानयापारा में अपराध क्रमांक 160/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी :
कैलाश घृतलहरे पिता राजु घृतलहरे उम्र 30 साल निवासी ग्राम गातापार थाना अभनपुर।
भवंरलाल घृतलहरे पिता स्व0 नोहरलाल उम्र 46 साल साकिन ग्राम गातापार थाना अभनपुर।
अजय सिंह पिता स्व. साधु सिह पता दम्मानी कालोनी गोबरा नवापारा।

कार्रवाई में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक रोहित मालेकर, सउनि जमील खान, प्र.आर. लवेश चंद्राकर, आर. तुकेश निषाद, अनिल राजपूत, थाना अभनपुर से सउनि द्वारिका प्रसाद धु्रव तथा थाना गोबनायापारा से उनि प्रमोद कुमार सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.