नए साल में बिकी 10 करोड़ की शराब, 2 लाख किलो चिकन भी डकार गए लोग

Updated on 02-01-2025 02:30 PM

रायपुर। नए साल के जश्न ने इस बार पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 31 दिसंबर को रायपुर जिले में शराब और चिकन की बिक्री में जोरदार इजाफा हुआ। कुल मिलाकर 10 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई, जिसमें सबसे ज्यादा हिस्सा विदेशी शराब की बिक्री का रहा। वहीं, दो दिनों में लोगों ने 3 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का दो लाख किलो चिकन चट कर लिया।

शराब बिक्री में 20% बढ़ोतरी
पिछले साल के मुकाबले इस साल शराब की बिक्री में 15-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 2023 में 31 दिसंबर को लगभग 8 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 10 करोड़ को पार कर गया। कीमतों में वृद्धि के कारण आबकारी विभाग को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ।

37 लाइसेंस जारी, फार्महाउस से लेकर होटल तक शराब की परोसी


शहर में फार्महाउस और होटलों में शराब परोसने के लिए 37 लोगों को विशेष लाइसेंस जारी किए गए। इनमें एक रिसोर्ट के साथ कई होटल और रेस्टोरेंट शामिल थे।

चिकन की बिक्री में भारी इजाफा
पोल्ट्री एक्सपर्ट डॉ. मनोज शुक्ला के अनुसार, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रायपुर में 2 लाख किलो चिकन की बिक्री हुई। प्रदेश में कुल 6 लाख किलो चिकन बिकने का अनुमान है, जिसमें 30 प्रतिशत अकेले रायपुर जिले से था। बुधवार को चिकन की मांग इतनी अधिक रही कि दुकानों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं।

ड्रोन और पुलिस की सतर्कता
जश्न के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने बड़े आयोजन स्थलों पर ड्रोन निगरानी की। एसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर आयोजनों में सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

शांतिपूर्ण रही नए साल की शुरुआत

पुलिस ने बताया कि इस बार न तो किसी बड़ी झड़प की सूचना मिली, न ही कोई विवाद सामने आया। 24 प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखी।

बदमाशों की क्लास ने डाली असर
हर साल आखिरी दिन होने वाले झगड़े और अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने एक सप्ताह पहले ही बदमाशों को पकड़कर समझाइश दी। वायरल हुए एक वीडियो में बदमाशों को उठक-बैठक करते और सख्त हिदायतें लेते देखा गया। इस कारण शहर में नए साल का जश्न अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहा।

इस साल का जश्न जहां बढ़ी हुई बिक्री और रिकॉर्ड तोड़ खर्च के लिए याद रखा जाएगा, वहीं पुलिस की सतर्कता और लोगों की जिम्मेदारी ने इसे सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण बना दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.