50% से ऊपर लिस्टिंग, अब 2 दिन से 10% का अपर सर्किट, इस IPO ने किया मालामाल

Updated on 19-10-2022 06:18 PM

बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स (Bajaj Electronics) के नाम से रिटेल चेन चलाने वाली कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के शेयर बाजार में जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के शेयरों की सोमवार को तगड़े प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई। इसके बाद से पिछले 2 दिन से इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया (Electronics Mart India) के शेयर 10 पर्सेंट के अपर सर्किट पर हैं। कंपनी के शेयर 59 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर इनवेस्टर्स को अलॉट हुए थे। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के शेयर 19 अक्टूबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 102.10 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। 

53% प्रीमियम पर हुई है कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया (Electronics Mart India) के शेयर सोमवार 17 अक्टूबर 2022 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 53 पर्सेंट प्रीमियम के साथ 90 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 59 रुपये था। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर 52 पर्सेंट प्रीमियम के साथ 89.40 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया ने अपने इनीशियल स्टेक सेल के जरिए 755 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी का आईपीओ 4-7 अक्टूबर के बीच ओपन था। कंपनी के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह 71.93 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 

2 दिन में 20 पर्सेंट चढ़ गए कंपनी के शेयर 
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के शेयर पिछले 2 दिन में 20 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर लगातार 2 दिन से 10 पर्सेंट के अपर सर्किट पर हैं। शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन इधर 2 दिन से यह अपर सर्किट पर हैं और 84.45 रुपये के स्तर से बढ़कर 102.10 रुपये पर पहुंच गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के आईपीओ में QIB इनवेस्टर्स का कोटा 169.54 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं, HNI और रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा क्रमशः 63.59 गुना और 19.72 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 83.20 रुपये है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.