साहित्यकार गोविंद पाल की अनुवादित पुस्तक अचानक का विमोचन

Updated on 31-05-2025 12:03 PM

भिलाई। मुक्तकंठ साहित्य समिति के तत्वावधान में आयोजित पुस्तक अचानक का विमोचन एवं मुक्तकंठ साहित्य द्वारा प्रकाशित मासिक बुलेटिन का लोकार्पण समारोह अध्यक्ष गोविंद पाल के निवास न्यू रुआबांधा सेक्टर में सम्पन्न हुआ।  प्रथम सत्र में गोविंद पाल द्वारा अनुवादित बांग्ला साहित्य के प्रसिद्ध कथाकारों की श्रेष्ठ कहानियों के संकलन का हिन्दी में अनुवादित पुस्तक अचानक के विमोचन एवं द्वितीय सत्र में मुक्तकंठ के पूर्व उपाध्यक्ष व जाने माने हजलकार स्व रामबरन कोरी पर विशेषांक पत्रिका का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा थीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार व पुलिस अधीक्षक सीआईडी नरेंद्र कुमार सिक्केवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व शासकीय महाविद्यालय की प्रोफेसर व विजिटिंग प्रोफेसर भारती युनिवर्सिटी दुर्ग की डॉ श्रीमती सुचित्रा शर्मा एवं मुक्तकंठ साहित्य समिति के पूर्व अध्यक्ष व महाप्रबंधक रजनीकांत श्रीवास्तव मौजूद रहे।

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध क्लासिकल गायक कलाकार श्यामल गोस्वामी की टीम मधुर संगीत से सभी को आनंदित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के कांस्य मूर्ति समक्ष धूप दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने पूजा अर्चना की। इस बीच जाने माने गायिका जयश्री मजुमदार ने गोविंद पाल द्वारा लिखित सरस्वती वंदना गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिर मंच पर आसीन अतिथियों एवं उपस्थित गायक कलाकारों का स्वागत व सम्मान गोविंद पाल जी के परिवार एवं मुक्तकंठ साहित्य के पदाधिकारियों द्वारा शाल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.