कोर्ट कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग जरूरी, इसे बनाएंगे स्थाई... CJI चंद्रचूड़ ने की केंद्र सरकार की भी तारीफ

Updated on 29-04-2023 07:05 PM
नई दिल्ली: प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को नागरिकों तक पहुंच के लिए अदालतों की कार्यवाही के सीधे प्रसारण (लाइव-स्ट्रीमिंग) के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि उच्च न्यायालयों की जिम्मेदारी है कि इस संबंध में केंद्र की ओर से जारी धन का लाभकारी तरीके से उपयोग हो। अदालती कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग को न्यायिक व्यवस्था का स्थायी हिस्सा बनाने की वकालत करते हुए प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि केंद्र की तरफ से करीब 2,000 करोड़ रुपये के आवंटन की पहली किश्त जून में जारी की जा सकती है।

सीजेआई ने कहा, 'यह महत्वपूर्ण है कि हम हमारी कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग कर नागरिकों तक पहुंच बनाएं और मुझे बिल्कुल संदेह नहीं है कि यह अब मिशन है जो केवल आपके मौजूदा प्रधान न्यायाधीश की व्यक्तिगत प्राथमिकता तक सीमित नहीं है जो प्रौद्योगिकी के हिमायती हैं, बल्कि यह ऐसी चीज है जिसे हम हमारी न्यायिक प्रणाली के स्थायी भाग के रूप में शामिल करेंगे।'

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, 'केंद्र सरकार हमें धन प्रदान करने में बहुत उदार रही है। अब चुनौती उच्च न्यायालय के सामने है कि धन का कारगर तरीके से इस्तेमाल हो। हम करीब 2,000 करोड़ रुपये का पहला हिस्सा जून में जारी होने की उम्मीद कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, ''हमारे पास इस धन को खर्च करने के लिए चालू वित्त वर्ष के करीब नौ महीने होंगे।' प्रधान न्यायाधीश दिल्ली उच्च न्यायालय की 'ई-प्रिजन' प्लेटफॉर्म पर दो आईटी परियोजनाओं के डिजिटल उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.