सहारा के कारण डर-डर कर जी रही, महिला ने सुब्रत रॉय समते 22 लोगों पर लगाया ढाई करोड़ हड़पने का आरोप

Updated on 23-01-2023 06:43 PM
नई दिल्ली: सहारा इंडिया (Sahara India) कंपनी और उसके प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा (Subrata Roy) की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। बीते दिनों सेबी (SEBI) ने सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (SHIC) और उसके मुखिया सुब्रत रॉय को नोटिस भेजकर 15 दिनों के भीतर 6.48 करोड़ रुपये जमा करवाने का आदेश दिया तो अब राजस्थान के अजमेर में कंपनी और कंपनी के मालिक समेत 22 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
सहारा कंपनी की सीनियर मोटीवेटर आरती अग्रवाल राय ने अजमेर के विजय नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है। आरती ने सहारा कंपनी, कंपनी के मालिक सुब्रत रॉय सहारा, उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय समेत 22 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में आरती ने कहा है कि वो कंपनी के सीनियर मोटिवेटर के तौर पर कार्यरत थी। उनके माध्यम से कई लोगों ने सहारा की योजनाओं में निवेश किया। उनके परिवार के लोगों ने भी इस स्कीम में इंवेस्ट किया। लोगों ने अपने बच्चों की पढ़ाई, बेटी की शादी, घर बनवाने के लिए जो पैसे रखे थे वो इन स्कीम में निवेश किया था। उनका पैसा अब फंस गया है। कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा तो लोग मुझे धमका रहे हैं। मेरे घर आकर ये निवेशक मुझे पैसे वापस करने के लिए दवाब डाल रहे हैं। मुझे और मेरे पारिवार को धमकी मिल रही है। मेरे साथ कभी भी दुर्घटना हो सकती है। वो लोग मुझे घर आकर धमकी दे रहे हैं। मुझे और मेरे परिवार को धमकाया जा रहा है। कंपनी के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। कंपनी के कारण मैं और मेरा परिवार डर के साथ जी रहा है। एफआईआर में कंपनी ने सहारा इंडिया और कंपनी के मालिक समेत 22 लोगों पर 13 धाराओं में कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
आरती ने सहारा पर ढाई करोड़ हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज करवाते हुए सुब्रत राय सहित 22 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित 13 धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला की शिकायत पर थानाधिकारी दिनेश कुमार चौधरी मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि आपो बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है, जब धोखाधड़ी के मामले में सहारा और कंपनी के मालिक सुब्रत रॉय पर केस दर्ज करवाया गया है। देशभर में उनपर दर्जनों केस दर्ज है। सहारा में निवेश का पैसा फंस जाने के कारण कंपनी पर निवेशक मामला दर्ज करवा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.