और महंगा होगा कर्ज, बढ़ेगी EMI, आरबीआई ने रेपो रेट 0.25 फीसदी बढ़ाया

Updated on 08-02-2023 06:16 PM
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of Inida) ने आम जनता को महंगाई का एक और झटका दिया है। आरबीआई (RBI) ने आज मौद्रिक समीक्षा बैठक के बाद रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। रेपो रेट को 6.25 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया। लगातार छठी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 6.5 फीसदी पर पहुंच गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मौद्रिक समीक्षा बैठक (RBI MPC) का आज अंतिम दिन है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर ने मौद्रिक समीक्षा बैठक की डिटेल साझा की।

और महंगा होगा लोन, बढ़ेगी ईएमआई

आरबीआई ने रेपो रेट को 6.25 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया है। केंद्रीय बैक के इस फैसले से बैंकों से मिलने वाला लोन महंगा हो जाएगा। होम लोन, कार लोन, पर्नसल लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। साल 2022 से अब तक रेपो रेट 4 फीसदी से बढ़कर 6.50 फीसदी पर पहुंच गया है। आरबीआई ने कहा कि महंगाई पर काबू पाने के लिए सख्त फैसले करने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में महंगाई दर 5.6 फीसदी रह सकती है। वहीं वित्तयी वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में सीपीआई 5 फीसदी करने का अनुमान है। आरबीआई ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी ग्रोथ 6.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।

FD वालों के लिए भी खुशखबरी

आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी से जहां लोन महंगा हो जाएगा। ईएमआई की बोझ बढ़ जाएगी, तो वहीं दूसरी ओर फिक्स्ड डिपॉजिट करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी मिलेगी। बैंक जहां कर्ज को महंगा कर देगी तो दबूसरी ओर एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों को भी बढ़ाया जाएगा। आपको बता दें कि साल 2022 से अब तक रेपो रेट 5 बार बढ़ोतरी कर चुकी है। ये छठी बार फिर से की गई है। गौरतलब है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा है कि आरबीआई रेपो रेट में 25 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी कर सकता है। जैसा अनुमान था, वैसे ही नतीजे सामने आए है। बीते साल 5 बार लगातार रेपो रेट में बढ़ोतरी की। पिछले साल दिसंबर 2022 में इसमें 0.35 फीसदी का इजाफा किया गया था। इसे बढ़ाकर 6.24 फीसदी कर दिया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.