रिवोल्ट टायर के कारखाने से अगवा कर्मचारी की लोकेशन राजस्थान में मिली

Updated on 28-06-2023 06:08 PM
भोपाल। नर्मदापुरम रोड पर बने रिवोल्ट टायर के कारखाने से अगवा कर्मचारी सूरज साहू की लोकेशन पुलिस को मिल गई है। वह राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र में है। कर्मचारी ने अपने मालिक को फोन कर खुद के अगवा किए जाने की सूचना दी थी। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ ऐसे साक्ष्य आए हैं, जिसमें वह रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के अंदर मुंह पर तौलिया बांधकर ट्रेन में खुद बैठ रहा है। उसके साथ कोई नजर नहीं आ रहा है। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस यह मानकर चल रही है कि कर्मचारी ने खुद ही कर्ज से परेशान होकर अपने अपहरण की साजिश रची। उसे भोपाल लाने के लिए पुलिस की एक टीम राजस्थान रवाना की गई है।

हम बता दें कि चार दिन पहले नर्मदापुरम रोड पर टायर रिवोल्ट करने वाले कारखाने के अंदर रात में सो रहे ग्राम दीपड़ी निवासी सूरज साहू को बाहर बुलाकर कार से चार लोगों द्वारा हाथ पैर बांधकर अगवा करने की एफआइआर कारखाने के मालिक की ओर से दर्ज कराई गई थी। इस पर पुलिस ने आरोपित की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो वह आईएसबीटी के पास मिली थी। पूछताछ में पता चला कि कर्मचारी ने मालिक को खुद अपहरण होने की जानकारी फोन पर दी थी। बाद में पुलिस ने मामले की गंभीरता देखी और उसके स्वजनों के बयान दर्ज किए तो सूरज साहू के कर्ज से परेशान होने की बात सामने आई।

सीसीटीवी में ट्रेन में बैठता दिखा
मिसरोद थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन के सीसीटीवी देखे गए तो वह एक ट्रेन में मुंह पर तौलिया बांधकर बैठता दिख रहा है। उन फुटेज को जब उसके स्वजनों को दिखाया गया तो उन्होंने उसके ही होने की पुष्ठि कर दी। इसके अलावा उसने राजस्थान में थोड़ी देर के लिए मोबाइल ऑन किया था, तब उसने एक व्यक्ति से बात की थी। उसकी लोकेशन राजस्थान के जयपुर की थी। जब पुलिस ने उस व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने बोला कि सूरज राजस्थान के जयपुर में है। पुलिस ने एक टीम उसे भोपाल लाने के राजस्थान के जयपुर रवाना की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.