लोकसभा चुनाव के कल घोषित होंगे नतीजे, जानिए पिछले चुनाव नतीजों के दिन कैसी रही है बाजार की चाल

Updated on 03-06-2024 02:44 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज बंपर तेजी देखने को मिल रही है। एग्जिट पोल के नतीजों से निवेशक गदगद हैं। इसका असर आज बाजार (Stock Market) पर देखने को मिल रहा है। बाजार में सुबह से ही रेकॉर्ड तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स (Sensex) आज 2621 अंकों के उछाल के साथ 76,583 के स्तर पर खुला है। आज सेंसेक्स पर सभी स्टॉक्स हरे निशान पर दिख रहे हैं। आज निफ्टी भी 807 अंकों की उछाल के साथ 23,337 के स्तर पर खुला है। दोनों इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर खुले हैं। बाजार में सुबह से ही तेजी बनी हुई है। लोकसभा चुनाव 2024 के सात चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाने हैं। चुनाव के नतीजों के दिन बाजार में बीते वर्षों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। पिछले चुनाव के नतीजों के दिन शेयर बाजार की चाल कैसी रही है आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। निवेशकों की नजर भी लोकसभा चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई है। आईए आपको बताते हैं कि बीते वर्षों में चुनावी नतीजों के दौरान बाजार का हाल कैसा रहा है।

चुनाव के नतीजों के दिन बाजार का हाल

लोकसभा चुनाव में साल 2004 में नतीजों के दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। दरअसल इस साल ऐसा माना जा रहा था कि एनडीए की सरकार अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में फिर से बनेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं था। लोकसभा चुनाव के नतीजे बाजार की उम्मीदों के विपरीत आए थे। इस दौरान बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी। निफ्टी 12 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया था। हालांकि इसके बाद अगले दिन इसमें तेजी देखने को मिली थी। वहीं साल 2009 में चुनाव के नतीजों के दिन निफ्टी में 17 फीसदी से ज्यादा की बंपर उछाल देखी गई थी। इस चुनाव में भाजपा की जीत हुई थी। नरेंद्र मोदी पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। हालांकि अगले दिन बाजार में हल्की गिरावट आई थी।

क्या हुआ था 2019 में

साल 2019 में भी पीएम मोदी के नेतृत्व में फिस से भाजपा की जीत हुई थी। हालांकि चुनाव के नतीजे वाले दिन निफ्टी 0.69 फीसदी नीचे चला गया था। इसके बाद अगले दिन इसमें तेजी देखने को मिली थी। अब कल यानी 4 जून 2024 को भी चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कल बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में बाजार में समझदारी से निवेश करना जरूरी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.