नापतौल विभाग में लोकायुक्त की कार्रवाई...:रिटायर्ड इंस्पेक्टर के जरिये रिश्वत की वसूली, डिप्टी कंट्रोलर पर केस

Updated on 03-07-2026 03:37 PM
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया। एमपी नगर जोन-2 स्थित प्रगति पेट्रोल पंप के संचालक से दर्ज प्रकरण खत्म करने और सील किए गए तीन नोजल खुलवाकर दोबारा स्टैंपिंग कराने के एवज में 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। बाद में सौदा 3.50 लाख रुपए में तय हुआ।

पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपए लेते समय हरिप्रसाद ट्रैप हो गया। इसके बाद लोकायुक्त टीम जेके रोड स्थित नापतौल विभाग कार्यालय पहुंची और नसीमुद्दीन को भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुख्य आरोपी बनाते हुए प्रकरण दर्ज किया।

प्रगति पेट्रोल पंप के संचालक अमित सिंह बघेल ने 24 जून को लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि विभाग ने निरीक्षण के दौरान उनके पेट्रोल पंप के तीन नोजल सील कर दिए थे। आरोप था कि उनसे 1 से 5 मिलीलीटर तक कम पेट्रोल निकल रहा है।

बाद में कंपनी के अधिकृत जांच अधिकारी ने उन्हीं नोजल की दोबारा जांच की, जिसमें वे निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। इसके बावजूद केस खत्म करने और सील हटवाकर दोबारा स्टैंपिंग कराने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी।

नसीमुद्दीन: राशि कागज पर लिखकर तुरंत काट देते थे, ताकि सबूत न बचे

नसीमुद्दीन का मूल पद वरिष्ठ निरीक्षक है और अभी भोपाल जोन में प्रभारी डिप्टी कंट्रोलर हैं। नसीमुद्दीन घूस के लिए अलग-अलग जगह बुलाते, पर खुद सामने नहीं आते थे। रिश्वत की रकम कागज पर लिखकर तुरंत काट देते थे, ताकि ऑडियो या प्रत्यक्ष सबूत न बने सके।

हरिप्रसाद: रिटायर होने के 2 साल बाद भी नापतौल विभाग में कर रहे थे वसूली

हरिप्रसाद वर्ष 2023 में निरीक्षक पद से रिटायर हुए थे। लोकायुक्त के अनुसार, रिटायरमेंट के बाद भी हरिप्रसाद विभागीय मामलों में नसीमुद्दीन के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। गुरुवार को घूस की रकम जैसे ही अपनी कार में रखी तभी लोकायुक्त पुलिस ने दबोच लिया।

फोन आया- ‘साहब ने जो कहा है, मुझे दे दो’ गुरुवार को फरियादी को पहले मनोहर डेयरी बुलाया गया। वहां पहुंचने के बाद हरिप्रसाद पटेल का फोन आया- ‘बोर्ड ऑफिस के पास आ जाओ, साहब ने जो कहा है, वह मुझे लेना है।’ इसके बाद इंडियन कॉफी हाउस में हरिप्रसाद ने 1 लाख रुपए अपनी कार में रखे। तभी डीएसपी अजय मिश्रा व टीम ने उन्हें पकड़ लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.