लोकनीति-CSDS का सर्वे- मोदी 2.0 में बेरोजगारी दर 0.5% बढ़ी : लोगों ने माना नौकरी के लिहाज से बीते 5 साल मुश्किल भरे रहे

Updated on 13-04-2024 12:26 PM

देश में 19 अप्रैल को चुनाव के पहले चरण की वोटिंग है। इससे पहले लोकनीति-CSDS का सर्वे सामने आया है। रॉयटर्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल (मोदी 2.0) में बेरोजगारी दर 0.5% बढ़ी। सर्वे में शामिल 62 फीसदी लोगों ने कहा कि बीते 5 साल नौकरी के लिहाज से मुश्किल भरे रहे।

सर्वे के मुताबिक, वोटर्स के लिए देश में बेरोजगारी और महंगाई मुख्य मुद्दा है, लेकिन इसके बावजूद पीएम नरेंद्र मोदी का मजबूत नेतृत्व बना हुआ है। भाजपा का हिंदू राष्ट्रवादी एजेंडा और भारत का इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ता कद मोदी को तीसरी बार सत्ता में आने में मददगार साबित हो सकता है।

सर्वे में करीब 10 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इसके मुताबिक, करीब 27% लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ी चिंता बताया।

मोदी बोले- ED ने भाजपा सरकार में 2200 करोड़ ज्यादा जब्त किए
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि ED भ्रष्टाचार के जितने मामलों की जांच कर रही है, उसमें सिर्फ 3% मामले राजनीतिक लोगों से जुड़े हैं। बाकी के 97% मामले अफसरों और अपराधियों के खिलाफ हैं। PM ने हिंदुस्तान अखबार को दिए एक इंटरव्यू में कहा- ED ने 2014 से पहले केवल 34 लाख रुपए कैश जब्त किए थे, जबकि भाजपा की सरकार में उसने 2,200 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश जब्त किए हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.