दिवाली और छठ पूजा से पहले लंबी दूरी की ट्रेनें पैक

Updated on 26-10-2024 11:57 AM

रायपुर । दिवाली और छठ पूजा के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनें पूरी तरह पैक हो चुकी हैं। खासकर उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों, जैसे सारनाथ, साउथ बिहार, हटिया, गोंडवाना, छत्तीसगढ़, गोंदिया-बरौनी, और समता में दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद ही कंफर्म टिकट मिल रहा है। वर्तमान में अधिकांश ट्रेनों में 50 से 60 वेटिंग चल रही है, जबकि उत्तरप्रदेश जाने वाली सारनाथ और गोंदिया-बरौनी की ट्रेनें नवंबर माह तक पूरी तरह से भरी हुई हैं।

जैसे-जैसे दीवाली और छठ पर्व नजदीक आ रहा है, रायपुर से गुजरने वाली ट्रेनों की बुकिंग लगातार बढ़ रही है। विशेषकर 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच अधिकांश ट्रेनों की सीटें पूरी तरह से भर चुकी हैं, और वेटिंग लिस्ट 50 से अधिक हो गई है।


उत्तर भारत की ओर जाने वाले ट्रेनों के एसी कोच के किसी भी श्रेणी में टिकट मिलना अब मुश्किल हो गया है। त्योहार के समय घर जाने वाले यात्रियों के लिए तत्काल टिकट ही एकमात्र विकल्प रह गया है। रायपुर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, और झारखंड जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है, जबकि ट्रेनों की संख्या कम होने से भीड़ बढ़ गई है।

रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की सुबह और शाम के समय भारी भीड़ देखी जा रही है। उत्तर भारत की ट्रेनों के अलावा बीकानेर-पुरी रूट पर भी लंबी वेटिंग चल रही है। इस स्थिति को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को कंफर्म बर्थ दिलाने के लिए बीकानेर-पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस में एक एसी-2 कोच और एक एसी-3 कोच अस्थायी रूप से उपलब्ध कराया है। इस अतिरिक्त कोच की सुविधा से 320 यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलेगी। यह सुविधा बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस में तीन से 24 नवंबर तक और पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस में छह नवंबर से 27 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी।


त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए रेलवे ने छह से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, जो एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। इसके अलावा, गोंदिया से संतरागाछी और गोंदिया-छपरा के लिए विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी, जो छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखेगी।


जानिए किस ट्रेन में कितना है वेटिंग

    गोंडवाना: स्लीपर-14, एसी-थ्री-30
    छत्तीसगढ़: स्लीपर-6, एसी-थ्री-1
    समता: स्लीपर-6, एसी-थ्री-7
    संपर्क क्रांति: स्लीपर-41, एसी-थ्री-25
    आजाद हिंद: स्लीपर-9, एसी-थ्री-17
    सीएमएसटी हावड़ा: स्लीपर-13, एसी-थ्री-1
    गीताजंली: स्लीपर-8, एसी-थ्री-1
    हावड़ा मेल: स्लीपर-17, एसी-थ्री-17
    अहमदाबाद-हावड़ा: स्लीपर-4, एसी-थ्री-10
    एलटीटी-शालीमार: स्लीपर-7, एसी-थ्री-5
    सारनाथ: स्लीपर-34, एसी-थ्री-7
    गोंदिया-बरौनी: स्लीपर-34, एसी-थ्री-7
    साउथ बिहार: स्लीपर-6, एसी-थ्री-9
    मालदा टाउन: स्लीपर-8, एसी-थ्री-3
    पूणे-हटिया: स्लीपर-10, एसी-थ्री-2
    हटिया एक्सप्रेस: स्लीपर-5, एसी-थ्री-9



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.