साल 1985 का बिल देखिए: शाही पनीर, दाल मक्खनी, रायता, 9 रोटी 26.30 रुपये में!

Updated on 19-11-2022 05:34 PM
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक 37 साल पुराना बिल काफी वायरल हो रहा है। बिल एक रेस्टोरेंट में खाने का है। लोग उसी आइटम के साथ आज के वक्त के बिल की तुलना कर रहे हैं। दोनों बिल को देखिए। एक है 1985 का तो दूसरा है 2022 का। फिर कीमत पर नजर डालिए, महंगाई का अंदाजा लग जाएगा। 1985 में 8 रुपये की रही शाही पनीर आज 329 रुपये की है यानी 40 गुना से भी ज्यादा। 5 की दाल मखनी आज 399 की है यानी 35 साल में कीमत 80 गुना बढ़ गई। तब 5 रुपये में मिले रायता के लिए आज 139 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। तब 26 रुपये की आने वाली थाली के लिए आज 1200 से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे।
खाने की कीमतों में हुआ बड़ा इजाफा
आपने अपने माता-पिता और अन्य बड़े लोगों से सुना होगा कि पहले खाने-पीने की चीजें काफी सस्ती होती थीं। हमारे घर में अक्सर चर्चा होती कि पहले केवल 5 रुपये में झोला भरकर सब्जी आ जाती है। इन बातों पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि आज अगर बाजार सब्जी खरीदने जाओ तो 500 रुपये कब गायब हो जाते हैं पता ही नहीं लगता।
1985 में सिर्फ 26 रुपये में मिला रेस्टोरेंट में खाना
ये बिल साल 1985 के एक रेस्टोरेंट का है। बिल में शाही पनीर, दाल मखनी, रायता और रोटी ऑर्डर की गई हैं। इन चीजों की रेट लिस्ट देखकर आप हैरान रह जाएंगे। उस समय शाही पनीर केवल 8 रुपये में आ जाता था। वहीं, दाल मखनी और रायता सिर्फ 5 रुपये में मिल जाता था। इसके अलावा रोटी की कीमत तो एक रुपये से भी कम थी। एक रोटी की कीमत 70 पैसे थी। कुल मिलाकर ये पूरा बिल 26 रुपये 30 पैसे का है। इसमें 2 रुपये सर्विस चार्ज भी जुड़ा है। ये एक अच्छे रेस्टोरेंट का बिल है। अब आप सोच कर देखिए कि आम रेस्टोरेंट में खाने की कीमत कितनी कम रही होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.