महादेव सट्टा एप के मुख्य सरगना सौरभ व रवि के खिलाफ लुकआउट जारी

Updated on 11-07-2023 04:18 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आनलाइन सट्टा महादेव एप के जरिए करोड़ों रुपये का गोरखधंधा चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ रायपुर पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।

मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ में नहीं आए हैं। राज्य सरकार द्वारा आनलाइन सट्टा को गैर जमानती अपराध के अंतर्गत लाया जा चुका है, इसलिए अब पुलिस फिर से फरार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

रायपुर पुलिस द्वारा ब्यूरो आफ इमिग्रेशन, गृह मंत्रालय भारत सरकार से एलओसी (लुक आउट सर्कुलर) जारी कराया गया है। दोनों आरोपी दुर्ग के रहने वाले हैं।

लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, इन आरोपियों की एयरपोर्ट पर निगरानी की जाएगी, जिससे देश से बाहर जाने या किसी दूसरे देश में मौजूदगी का पता चलते ही गिरफ्तार किया जा सके।

वहीं रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आनलाइन सट्टे से जुड़े 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रायपुर, राजनांदगांव, ओडिशा के नुआपाड़ा जिला स्थित खरियार रोड, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से पकड़ा गया है।

जोगी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव समेत 23 गिरफ्तार
आनलाइन सट्टा के संचालन में 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महादेव एप और रेड्डी अन्ना एप के जरिए सट्टा का संचालन किया जा रहा था। 150 बैंक खातों में करोड़ों के लेने-देन का हिसाब मिला था। खाते से पुलिस ने 48 लाख रुपये फ्रीज करवाए हैं। बैंक खाते अलग-अलग राज्यों के हैं। जिनकी जांच की जा रही। पुलिस उन पर भी शिकंजा कसेगी।

मामले में जोगी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके द्वारा विशाखापट्टनम में टीम को लीड कर रहा था। सटोरियों के कब्जे से पांच लैपटाप, 50 मोबाइल फोन, चार बैंक पासबुक, चार चेक बुक, आठ एटीएम कार्ड, एक वाइ-फाइ राउटर और करोड़ों रुपये के सट्टा का हिसाब-किताब का चार रजिस्टर जब्त किया गया है।



अपहरण के प्रयास आरोपी पकड़ाया तो मिला सट्टे का सुराग
एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सोमवार को मामले का राजफाश करते हुए बताया कि अभनपुर थाने में अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने आरोपी मधुकर सिंहा को गिरफ्तार किया। पूछताछ और उसके मोबाइल फोन को चेक करने पर उसके मोबाइल फोन में रेड्डी अन्ना आन लाइन सट्टा का लिंक से सट्टा का संचालन करने साथ ही सट्टा के पैसों का लेन-देन का हिसाब होना पाया गया। जिस पर न्यू राजेन्द्र नगर निवासी करण सिंग घई, डोंगरगढ़ निवासी नवीन अग्रवाल, विशाखापट्टनम के मुखिया राममूर्ति सहित अन्य व्यक्तियों का नाम बताने के साथ ही ओडिशा एवं विशाखापट्टनम में बैठकर आन लाइन सट्टा का संचालन करना बताया गया। जिस पर टीम ने छापामार कार्रवाई कर आरोपियों  की गिरफ्तारी की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.