भोपाल में सरकारी जमीन की लूट, मछली परिवार को प्रीमियम लोकेशन पर दी 10 एकड़

Updated on 11-09-2025 12:59 PM
भोपाल। जिले में पिछले सालों में सरकारी जमीन की किसकदर लूट मची, इसका अंदाजा अनंतपुरा में मछली परिवार को प्रीमियम लोकेशन पर दी गई 10 एकड़ जमीन से लगाया जा सकता है। यौन शोषण और ड्रग्स माफिया यासीन मछली व शाहवर मछली के स्वजनों पर किसने कृपा बरसाई, इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है। हुजूर तहसील में हुई एक शिकायत के आधार पर अनंतपुरा के खसरों की जांच करवाई जा रही है, जिसमें अब तक करीब 10 खसरे वर्ष 1959 के रिकार्ड में सरकारी होना पता चले हैं।

औने-पौने दामों पर खरीदकर अवैध कॉलोनियों का निर्माण

यह सभी खसरे मछली परिवार के नाम पर कर दिए गए हैं, जिनमें लगभग 10 एकड़ जमीन दर्ज है। इसी जमीन पर मछली ने अपना साम्राज्य फैलाया और आसपास स्थित अन्य सरकारी जमीन व निजी भूमियों को औने-पौने दामों पर खरीदकर अवैध कॉलोनियों का निर्माण भू-माफिया के साथ मिलकर किया है। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया को दिए गए शिकायती आवेदन में मछली परिवार व उसके साथियों पर आरोप लगाए गए हैं कि अनंतपुरा स्थित खसरों पर आनंद लेक सिटी नाम से अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है।

शिकायत के आधार पर खसरों की जांच शुरू

यह जमीन वर्ष 1959 के रिकॉर्ड में सरकारी दर्ज थी जो कि बाद में निजी भूमि कर दी गई है। इसी शिकायत के आधार पर एसडीएम ने तहसीलदार, आरआइ और पटवारी की टीम का गठन कर खसरों की जांच शुरू करवा दी है।अब तक की जांच में 79, 92,93,94,95,96,97,101,102,और 31 नंबर के खसरों पर वर्ष 1959 के रिकार्ड में सरकारी भूमि दर्ज थी लेकिन बाद में इन खसरों की करीब 10 एकड़ भूमि मछली परिवार शारिक अहमद, तारिक अहमद, सुहैल अहमद, शकील अहमद, शफीक अहमद के नाम कर दी गई है।

इनके खसरों में बताया गया है कि यह भूमि शासकीय होकर विक्रय योग्य नहीं है, इससे स्पष्ट है कि माफिया को प्रीमियम लोकेशन की जमीन आवंटित कर लाभ पहुंचाया गया है। चारों तरफ शासकीय भूमि, इसलिए गहराया शक अनंतपुरा हथाईखेड़ा डैम के पास जहां पर मछली परिवार के द्वारा अवैध कालोनी विकसित की जा रही है, उसके चारों तरफ शासकीय भूमि स्थित है।इस वजह से प्रशासन का शक गहराता जा रहा है कि जब चारों तरफ सरकारी भूमि है तो एक परिवार के इतने सारे सदस्यों के नाम निजी भूमि कैसे हो सकती है।

सिंचाईं विभाग की कितनी भूमि नहीं चला पता

यही कारण है कि अब प्रशासन द्वारा वर्ष 1959 का रिकॉर्ड निकालकर भूमि का पुराना खसरा देखा जा रहा है, जिसमें यदि भूमि सरकारी होना पता चलती है तो अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई करने के साथ ही सरकार भूमि को अपने कब्जे में लेगी। अब तक हुई खसरों की जांच में यह तो स्पष्ट हुआ है कि मछली परिवार को आवंटित भूमि वर्ष 1959 में शासकीय थी लेकिन बाद में मछली परिवार को दी गई है।वहीं सिंचाई विभाग की जमीन होने का दावा भी किया जा रहा है लेकिन अब तक तहसीलदार और पटवारियों द्वारा की जा रही जांच में विभाग की भूमि होना पता नहीं चला है।

20 करोड़ की भूमि, ऐसे नाम करवाने की आशंका

वहीं विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी अनंतपुरा में अपनी जमीन होने की बात की पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं। हथाईखेड़ा अनंतपुरा में लगभग 10 एकड़ जमीन जो शासकीय थी और बाद में मछली परिवार के नाम की गई है, उसकी वर्तमान में कीमत करीब 20 करोड़ आंकी जा रही है। इस भूमि को अपने नाम करवाने केे मामले में आशंका जताई जा रही है कि माफिया के स्वजनों ने यह जमीन पट्टे से वर्तमान अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर अपने नाम करवाई है। इस बिंदु को लेकर शासन द्वारा जांच करवाई जा सकती है, जिसमें कई बड़े अधिकारी घेरे में आ सकते हैं।

हथाईखेड़ा के अनंतपुरा में शासकीय जमीनों को निजी करने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिसकी जांच करवाने के निर्देश हुजूर एसडीएम को सौंपी गई है, इसके लिए वर्ष 1959 के रिकार्ड से मिलान किया जा रहा है।यदि जमीन सरकारी होना पता चलती है तो इसे वापस लेकर भूमाफिया के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.