पांच दिन में ही लुट गई, बर्बाद हो गई 'कुत्ते', हिंदी में विजय की 'वारिसु' का भी हुआ गुड़-गोबर

Updated on 18-01-2023 08:10 PM
बॉक्‍स ऑफिस पर 'कुत्ते' अपनी आख‍िरी सांसें गिन रही है। तब्‍बू और अर्जुन कपूर की यह फिल्‍म डिजास्‍टर साबित हुई है। सोमवार के बाद मंगलवार को एक बार फिर फिल्‍म की कमाई बेहद बुरी रही है। 5वें दिन इस फिल्‍म ने महज 30 लाख रुपये का कलेक्‍शन किया है। इस तरह पांच दिनों में अब फिल्‍म की कुल कमाई महज 3.90 करोड़ रुपये हो पाई है। जैसे हालात हैं, यह फिल्‍म पहले हफ्ते में 5 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाएगी। सिनेमाघरों से हिंदी के दर्शकों की बढ़ती दूरी पर उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का भी असर हुआ है। यही कारण है कि बॉलीवुड के साथ ही साउथ की 'वारिसु' भी हिंदी वर्जन में 5 दिनों में ही फ्लॉप साबित हुई है। थलपति विजय की 'वारिसु' ने पांच दिनों में हिंदी वर्जन से सिर्फ 4.95 करोड़ रुपये की कमाई की है।
दिलचस्‍प है कि 25 जनवरी को 'पठान' की रिलीज को देखते हुए इस शुक्रवार सिनेमाघरों में कोई नई फिल्‍म रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की 'कुत्ते' के पास खुलकर कमाई करने का पूरा मौका था। लेकिन दर्शकों ने जिस तरह से फिल्‍म को खारिज किया है, इस फिल्‍म की लाइफटाइम कमाई 10 करोड़ रुपये भी पहुंच जाए तो गनीमत होगी। हालांकि, मेकर्स भी इस फिल्‍म का भविष्‍य थ‍िएटर से ज्‍यादा ओटीटी पर देख रहे हैं, शायद यही कारण है कि उन्‍होंने 'कुत्ते' के प्रमोशन पर बहुत ज्‍यादा खर्च नहीं किया। 'कुत्ते' का बजट करीब 35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

Kuttey Box Office Collection

शुक्रवारपहला दिन1.00 करोड़ रुपये
शनिवारदूसरा दिन1.20 करोड़ रुपये
रविवारतीसरा दिन1.05 करोड़ रुपये
सोमवारचौथा द‍िन0.35 करोड़ रुपये
मंगलवारपांचवां द‍िन0.30 करोड़ रुपये
सोर्स: बॉक्‍स ऑफिस इंडियाकुल कमाई -3.90 करोड़ रुपये

दूसरी ओर, थलपति विजय की 'वारिसु' का हाल भी हिंदी में बहुत अच्‍छा नहीं है। तमिल और तेलुगू में पोंगल के मौके पर बुधवार को यह फिल्‍म रिलीज हुई थी। जबकि हिंदी में इसे शुक्रवार को रिलीज किया गया। मंगलवार को हिंदी में 'वारिसु' ने 60 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। जबकि तमिल, तेलुगू और हिंदी मिलाकर मंगलवार को 15.55 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। 'वारिसु' ने 7 दिनों में देशभर में 119.80 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। मंगलवार को भी साउथ के सिनेमाघरों में 100 में से 58 सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। ऐसे में फिलहाल इस फिल्‍म की कमाई की रफ्तार जारी रहने की पूरी संभावना है।

Varisu Box Office Collection

बुधवारपहला दिन26.7 करोड़ रुपये
गुरुवारदूसरा दिन11.55 करोड़ रुपये
शुक्रवारतीसरा दिन10.1 करोड़ रुपये (हिंदी में- 0.70 करोड़)
शनिवारचौथा दिन18.4 करोड़ रुपये (हिंदी में- 1.40 करोड़)
रविवारपांचवां दिन20.5 करोड़ रुपये (हिंदी में- 1.55 करोड़)
सोमवारछठा द‍िन17.00 करोड़ रुपये (हिंदी में- 0.70 करोड़)
मंगलवारसातवां द‍िन15.55 करोड़ रुपये (हिंदी में- 60 लाख रुपये)
सोर्स: sacnilkकुल कमाई -119.80 करोड़ रुपये (हिंदी में- 4.95 करोड़)

'वारिसु' का बजट 280 करोड़ रुपये है। इस फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड भी बढ़‍िया बिजनस किया है। 7 दिनों में देश के बाहर विदेशी बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म ने 70 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। ग्रॉस कमाई के मामले में यह फिल्‍म वर्ल्‍डवाइउ 210 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। जबकि नेट कलेक्‍शन के मामले में अभी यह आंकड़ा 160 करोड़ रुपये के करीब है।
पोंगल के मौके पर ही 'वारिसु' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजित कुमार की 'थुनिवु' हिंदी में रिलीज नहीं हुई है। लेकिन तमिल और तेलुगू में इस फिल्‍म की कमाई भी अच्‍छी है। 7 दिनों में इस फिल्‍म ने देश में 87.75 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर लिया है। इसमें सबसे अध‍िक 84.55 करोड़ रुपये की कमाई तमिल भाषा से हुई है। 'थुनिवु' भी वर्ल्‍डवाइड 150 करोड़ रुपये कमाने की कगार पर पहुंच चुकी है। सात दिनों में इस फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड 146.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
'थुनिवु' का बजट 200 करोड़ रुपये है। मंगलवार को इस फिल्‍म ने 9.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। यकीनन 'वारिसु' से कमाई के मुकाबले में यह फिल्‍म हार गई है। लेकिन इतना जरूर है कि लाइफटाइम कमाई के मामले में यह 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। यानी 'थुनिवु' को हिट फिल्‍म का तमगा जरूर मिल जाएगा।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.