हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी भगवान परशुराम की जयंती

Updated on 10-04-2023 08:05 PM

 अंचल के विप्रवरों की एक आवश्यक बैठक 9 अप्रैल रविवार को श्री हनुमान मंदिर परिसर, हनुमान चौक पुरानी बस्ती में आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि आगामी 22 अप्रैल 2023 को विप्रों के अराध्य देव भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई जायेगी। इस दौरान भव्य शोभायात्रा भी निकाली जायेगी।

बैठक के दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने समाज के युवाओं को अलग अलग जिम्मेदारी भी दी गई जो वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में उसे पूरा करेंगे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खरसिया अंचल के विप्रवरों की उक्त बैठक वरिष्ठ विप्रजनों पण्डित नारायण प्रसाद पाण्डेय, पण्डित गंगा प्रसाद तिवारी, पण्डित लक्ष्मी प्रसाद शर्मा, पण्डित सतीश कुमार पाण्डेय, पण्डित जी एल दुबे की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित की गई। इसमें भगवान परशुराम के जन्म उत्सव के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई।

इसके तहत सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस दौरान एक भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी जो श्रीहनुमान मंदिर परिसर से दोपहर बाद 4 बजे प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए भगवान परशुराम चौक पहुंचेगी जहां विप्रजन अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना करेंगे। वहीं पर प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया है शोभायात्रा में सपरिवार शामिल होने के लिए अंचल के विप्रजनों के अलावा सर्व समाज के लोगों को भी आमंत्रित किया जायेगा। इसी प्रकार आयोजन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा कर उपस्थित युवाओं को जिम्मेदारी दी गई।

उक्त बैठक में पण्डित ब्रजेश शर्मा, पण्डित डालिस पाण्डेय, पण्डित दिनेश तिवारी, पण्डित लखन लाल शुक्ला, पण्डित प्रवीण चतुर्वेदी, पण्डित सिद्धान्त शर्मा (विक्की), पण्डित नवीन दुबे (निशु), पण्डित मोहन पाण्डेय, पण्डित भुनेश्वर पाण्डेय, पण्डित अजय मिश्रा, पण्डित प्रदीप पाण्डेय, पण्डित ईश्वर शरण पाण्डेय, पण्डित दुर्गेश नन्दन पाण्डेय, पण्डित संदीप शर्मा, पण्डित कांता शर्मा, पण्डित पंकज पाण्डेय, पण्डित चंदन कृष्ण पाण्डेय, पण्डित वंश पाण्डेय, पण्डित पवन द्विवेदी, पण्डित विकास तिवारी, पण्डित नरेंद्र तिवारी, पण्डित नागेश्वर शुक्ला, पण्डित बृजभूषण पाण्डेय, पण्डित पुष्पेंद्र तिवारी आदि विप्रवर उपस्थित थे। जो विप्रवर किसी कारणवश आज की बैठक में शामिल नहीं हो सके उन्होंने भी दूरभाष के माध्यम से अपनी सहमति दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.