बीयू के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों की भरमार, उपस्थित होने के बाद भी परीक्षार्थी को अनुपस्थित बताकर पूरक दिया

Updated on 17-06-2023 05:59 PM
भोपाल । सैम कालेज के बीकाम अंतिम वर्ष के छात्र अभिषेक द्विवेदी ने सभी पेपर नियमित रूप से सही समय पर दिए, लेकिन एक पेपर में उसे अनुपस्थित कर पूरक दे दिया। वहीं एक अन्य छात्रा इशिता सक्सेना ने भी बीकाम अंतिम वर्ष में सभी विषयों की परीक्षा दी, लेकिन उसे भी एक विषय में शून्य अंक मिले हैं और पूरक दे दिया।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) की स्नातक (यूजी) अंतिम वर्ष का परिणाम हाल में जारी जारी किया गया। इसमें करीब 20 विद्यार्थियों को अनुपस्थित कर पूरक दे दिया गया। अब ऐसे में इन विद्यार्थियों को पीजी में प्रवेश लेने में परेशानी हो रही है। अब विद्यार्थी बीयू में आवेदन देकर परीक्षा में अपनी उपस्थिति का प्रमाण दे रहे हैं। बता दें कि बीयू ने बीकाम अंतिम वर्ष का परिणाम पिछले सप्ताह जारी किया, जिसका परिणाम 95.49 प्रतिशत है।

प्रथम वर्ष के परिणाम में भी गड़बड़ी
पिछले दिनों बीयू की प्रथम वर्ष की पूरक परीक्षा के परिणाम में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था। होमसाइंस में 70 प्रतिशत और बीकाम में 55 प्रतिशत विद्यार्थी फेल हुए थे। सिर्फ बीए में 60 प्रतिशत विद्यार्थी पास थे। फेल विद्यार्थियों को फिर से पूरक परीक्षा में शामिल होना पड़ रहा है। बीयू के प्रथम वर्ष में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परीक्षा ली गई थी। उसमें भी 70 प्रतिशत विद्यार्थी सभी संकाय में फेल हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.