फेसबुक पर हुआ प्यार! प्रेमी से शादी करने कोहिमा से भागलपुर पहुंची प्रेमिका

Updated on 28-07-2023 01:49 PM
भागलपुरः भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल कोठी एरिया में रहने वाले आशीष रंजन उर्फ मोनू को फेसबुक पर कोहिमा की रहने वाली ऐना हम्मी से प्यार हो गया। आशीष और हम्मी बालिग है। दोनों ने कंप्यूटर में डिप्लोमा कर रखा है और काफी दिनों से फेसबुक पर एक-दूसरे से संपर्क में थे। हम्मी अपने प्यार की खातिर कोहिमा से भाग कर भागलपुर चली आई।

युवती के परिजन युवक को कोहिमा में बसने की दी रहे सलाह

प्राप्त जानकारी के अनुसार हम्मी गुरुवार की शाम भागलपुर पहुंची, जहां आशीष ने नवगछिया पहुंच कर उसे रिसीव किया। दोनों ने बताया कि वे करीब एक साल से फेसबुक और वीडियो कॉल के सहारे एक-दूसरे से संपर्क में थे। बताया गया है कि शादी के प्रस्ताव पर हम्मी के परिजन भी सहमत है, लेकिन वे चाहते है कि शादी के बाद आशीष कोहिमा आ जाएं। लेकिन आशीष के परिजनों को हम्मी के घर वालों का प्रस्ताव कबूल नहीं है। इसलिए हम्मी अपने घर से भाग कर भागलपुर चली आई।

विजिलेंस की टीम इंजीनियर की कमाई देखकर हैरत में


भागलपुर स्थित बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर सह पथ निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा की कमाई देकर हैरत में रह गई। बुधवार को विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की थी। टीम के सदस्य घर में लगे फर्निशिंग के महंगे सामान और लाव-लश्कर को देखकर दंग रह गए। टीम को 98 लाख कैश, सोना-चांदी के जेवरात और अन्य कागजात मिले हैं। यह भी जानकारी मिली है कि श्रीकांत शर्मा का बेटा कनाडा में पढ़ाई करता है, वहीं बेटी मानसिक रूप से बीमार है।


भागलपुर में गंगा और कोसी का जलस्तर बढ़ा


भागलपुर में गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में नदी का जलस्तर 32 सेंटीमीटर बढ़ा है। वहीं नवगछिया अनुमंडल होकर बहने वाली कोसी नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है।

महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

इधर, औद्योगिक थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी दिलखुश कुमार की पत्नी साक्षी प्रिया ने अपने ही पतिपर जान से मारने की धमकी, दहेज प्रताड़ना और दूसरी औरत के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि पिछले वर्ष 24 नवंबर को उसकी शादी हुई थी, लेकिन कुछ ही दिन पति के साथ संबंध खराब हो गए। पति का एक दूसरी औरत के साथ अवैध संबंध है, वो उसी के साथ रहता है।


युवक को खूंटे से बांध कर पीटा गया

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के मिर्जाफरी में एक युवक को खूंटे से बांध कर जम कर जमकर पीटा गया। इतना ही नहीं युवक के सिर का आधा बाल मुंडवा कर पूरे मिर्जाफरी गांव में घुमाने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। युवक पर गांव की की एक लड़की को भगाने का आरोप था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.