दिल्‍ली के शाहीन बाग में इश्क, मसूरी में मर्डर, 20 साल की गर्लफ्रेंड ने लिया खौफनाक बदला

Updated on 13-09-2023 02:17 PM
देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी के एक होमस्‍टे में कुछ दिन पहले 24 साल के युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने इस हत्‍याकांड के पर्दाफाश का दावा करते हुए दिल्ली में रहने वाले भाई और बहन को अरेस्‍ट किया है। दोनों को हरिद्वार से पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि होमस्‍टे में कपिल चौधरी की हत्‍या हुई थी। दो सालों से कपिल का प्रेम-प्रसंग दिल्‍ली के शाहीन बाग में रहने वाली 20 वर्षीय कुदरत बशर के साथ चल रहा था। कुछ हफ्ते पहले कपिल ने कुदरत से कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकता क्‍योंकि वह वह अलग धर्म से ताल्लुक रखता है। इस पर कुदरत ने कपिल को बहुत मनाने की कोशिश की। कुदरत ने कहा कि वह अपने घर में सबको शादी के लिए मना लेगी पर कपिल नहीं माना। कुदरत ने अपने हाथ में कपिल के नाम का टैटू भी गुदवा रखा है।

कपिल के इस व्‍यवहार से कुदरत परेशान रहने लगी। उसने इस बारे में अपने 18 वर्षीय भाई अब्दुल्ला को बताया। गुस्‍से में दोनों ने मिलकर खौफनाक प्‍लान बना लिया। उन्‍होंने कपिल को मसूरी चलने के लिए मना लिया। यहां आकर होमस्‍टे में कमरा बुक किया। गत 10 सितंबर को जब कपिल गहरी नींद में सो रहा था, अब्‍दुल्‍ला ने उसका गला काट दिया। इसके बाद बहन कुदरत के साथ मिलकर शव को बिस्‍तर के नीचे छिपा दिया। इसके बाद दोनों कपिल की कार से फरार हो गए।

कपिल के पिता यूपी पुलिस में सब इंस्‍पेक्‍टर


मसूरी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर भाई और बहन को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी (देहरादून) दलीप सिंह कुंवर ने बताया, 'कपिल, रुड़की का रहने वाला था। उसके पिता यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं। कपिल ड्राइवर का काम करता था, जबकि कुदरत शाहीन बाग में लेडीज टेलर शॉप में काम करती है। लगभग दो साल पहले दोनों की मुलाकात दिल्ली के करोल बाग में एक दुकान पर हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई। कपिल कुदरत से मिलने के लिए अक्‍सर दिल्‍ली जाया करता था।

जेल भेज गए कुदरत और अब्‍दुला

दोनों की प्रेम कहानी में मोड़ तब आया जब कुछ हफ्ते पहले कपिल ने कुदरत से कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकता है। विश्‍वासघात किए जाने से कुदरत नाराज हो गई। उसने अपने भाई के साथ मिलकर कपिल की जिंदगी खत्‍म करने का प्‍लान बना लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्‍वीकार कर लिया है। उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया रसोई का चाकू भी बरामद कर लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.