Kushinagar में Love Jihad! लड़की को सच्चाई पता चली तो दोस्तों के साथ मिलकर Gangrape किया, फिर नेपाल में बेचा

Updated on 13-07-2023 02:07 PM
मुकेश पटेल, कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में लव जेहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान को छुपाते हुए हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ दरिंदगी करने लगा। युवक की पहचान उजागर होने के बाद युवती पीछा छुड़ाने लगी। इसके बाद आरोपी अमन खान अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर युवती का अपहरण किया। फिर सबने मिलकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में युवती को नेपाल के एक कोठे पर बेच दिए। युवती किसी तरह से जान बचाकर वापस आई तो घरवालों को जानकारी दी। घरवालों ने स्थानीय पुलिस के पास जाकर मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन खान और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश जारी है। फिलहाल तनाव की स्थिति को देखते हुए पीड़िता के घर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी है।

मामला जिले के हाटा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोप है कि युवती को अमन खान ने अपने प्रेम जाल में फसाया फिर उसका शारीरिक शोषण किया। युवक की पहचान उजागर होने के बाद जब युवती ने आरोपी से किनारा किया तो उसके परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि युवती के परिजनों ने इस बात कि शिकायत स्थानीय पुलिस से हुई तो पुलिस ने समझौता कराकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।

अपहरण के बाद किया सामूहिक दुष्कर्म

आरोपी अमन खान ने चार दोस्तों के साथ युवती का अपहरण कर लिया। इसके बाद युवती से नेपाल में सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं एक कोठे पर बेच भी दिया गया। युवती किसी तरह वहां से भाग कर इंडिया-नेपाल बॉर्डर पहुंची। परिजनों को फोन कर सारे घटनाक्रम के बारे में बताया। बार्डर से पीड़िता को महराजगंज पुलिस की सहायता से कुशीनगर हाटा नगर स्थित उसके घर पहुंचाया गया है।

दरिंदों के घर पर चलना चाहिए बुलडोजर

हाटा नगर में घटी इस सनसनीखेज घटना ने सबको झकझोर करके रख दिया है । हाटा के विधायक मोहन वर्मा ने भी इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात को कही। उन्होंने कहा कि इन दरिंदो के घर पर भी योगी जी का बुलडोजर गरजना चाहिए। स्थानीय पुलिस ने मामले में अपने को घिरता देख आनन-फानन में मुख्य आरोपी अमन खान और उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें मुख्य आरोपी अमन खान और अन्य दो आरोपी शामिल हैं। अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम जांच कर रही है। वहीं इस मामले में मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार के निर्देश पर पीड़िता के दरवाजे पर हाईटेक हथियारों के साथ 24 घंटे पुलिस के जवान को तैनात किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.