सस्ता हो गया एलपीजी गैस सिलेंडर

Updated on 01-10-2022 05:40 PM
नवरात्र में एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है। हालांकि, यह कटौती देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों (LPG latest price) में की गई है। घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई कमी नहीं हुई है। IOCL के मुताबिक, आज 1 अक्टूबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25.5 रुपये, कोलकाता में 36.5 रुपये, मुंबई में 32.5 रुपये, चेन्नई में 35.5 रुपये कम में मिलेगा। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा। 

चार महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें
दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1885 रुपये की जगह 1859.5 रुपये में मिलेगा।
कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1959 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1995.50 रुपये में मिलता था। 
वहीं, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपये की जगह 1811.5 रुपये में मिलेगा। 
चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 2009.50 रुपये में मिलेगा। इससे पहले 2045 रुपये में मिल रहा था।

14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में
कोलकाता      1079
दिल्ली        1053
मुंबई      1052.5
चेन्नई     1068.5

हर महीने की पहली तारीख को तय होती है कीमत
आपको बता दें कि देश की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल अधिकतर होटलों, खाने पीने की दुकानों आदि में होता है। इससे उन्हें दाम में कमी से बड़ी राहत मिलेगी। यह लगातार पांचवां महीना है जब कमर्शियल गैस के दाम घटे हैं। 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.