LSG ने लांस क्लूजनर को असिस्टेंट कोच बनाया : MI और DC के कोचिंग-स्टॉफ में भी रहे, वॉरियर्स को इकलौता टाइटल दिलाया

Updated on 02-03-2024 12:48 PM

IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मौजूदा सीजन के लिए साउथ अफ्रीका के लांस क्लूजनर को असिस्टेंट कोच बनाया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को 52 साल के इस पूर्व ऑलरांडर को साइन किया। क्लूजनर जस्टिन लैंगर और उनके साथ एस. श्रीराम के साथ काम करेंगे। IPL-2024 में लखनऊ अपना अभियान 24 मार्च को जयपुर में 2008 चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरू करेगी।

2022 में पहली बार इस लीग में खेलने वाली लखनऊ अपने दोनों सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। हालांकि टीम दोनों मौकों पर एलिमिनेटर से बाहर हो गई और फाइनल में जगह नहीं बना सकी। ऐसे में क्लूजनर के साथ लैंगर के सामने टीम को खिताब के और करीब पहुंचाने का चैलेंज होगा। वे दिल्ली कैपिटल्स (DC) से जुड़े रहने के अलावा मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाजी कोच रह चुके है।

डरबन सुपर जायंट्स के कोच भी हैं क्लूजनर
क्लूजनर LSG की साउथ अफ्रीकी फ्रेंचाइजी डरबन सुपर जायंट्स के हेड कोच भी हैं। उन्होंने दुनिया भर की कई टीमों को कोचिंग दी है, जिसमें दिल्ली और त्रिपुरा की घरेलू टीमों के सलाहकार कोच के तौर पर काम करना भी शामिल हैं।

क्लूजनर ने गुयाना वॉरियर्स को पहली बार CPL जिताया
क्लूजनर ने गुयाना वॉरियर्स को पहली बार कैरेबियन प्रीमियर लीग का टाइटल जिताया। टीम ने पिछले सीजन के फाइनल में ट्रिनबाको नाइट राइडर्स को 9 विकेट से हराया था। वे साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे बल्लेबाजी कोच रहने के अलावा अफगानिस्तान के मुख्य कोच रहे है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.