किस्मत हमारे साथ है... फाइनल से पहले कोच राहुल द्रविड़ को भरोसा, भारत ही बनेगा चैंपियन

Updated on 29-06-2024 12:33 PM
बारबाडोस: भारतीय टीम के निवर्तमान कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि पिछले बारह महीने में तीन आईसीसी फाइनल खेलना उनकी टीम की शानदार निरंतरता के परिचायक है। राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि चतुराई भरे क्रिकेट और तकदीर के साथ से इस बार उनकी टीम खिताब जीतेगी। इस टी20 विश्व कप में भारत सबसे मजबूत टीम रही है। पिछले साल नवंबर में अपनी धरती पर वनडे विश्व कप में भी भारत ने लगातार दस मैच जीते लेकिन फाइनल में हार गया।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल से पहले द्रविड़ ने कहा, 'यह अच्छी बात है कि हम लगातार अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। हम तीनों प्रारूपों में फाइनल में पहुंचे और खिलाड़ियों को इसका श्रेय जाता है। अगर हम अच्छा खेले और किस्मत ने साथ दिया तो हम जरूर जीतेंगे।' मानसिक तैयारी के बारे में उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल और फाइनल के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर होने से कुछ किया नहीं जा सकता।

फाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार है टीम इंडिया
गयाना में इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराने के बाद टीम बारबडोस पहुंची है लेकिन कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि मानसिक रूप से उनकी टीम मैच के लिये तैयार है। उन्होंने कहा, 'हमें बीच में एक ही दिन मिला लिहाजा अभ्यास संभव नहीं था। हम शारीरिक , मानसिक और रणनीतिक रूप से मैच के लिए तैयार हैं।'

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 और वनडे विश्व कप में आस्ट्रेलिया से मिली हार से क्या सबक लिया है , यह पूछने पर द्रविड़ ने कहा, 'कुछ भी नहीं। हमने वनडे विश्व कप में अच्छा खेला और फाइनल में भी पूरी तरह तैयार थे लेकिन दूसरी टीम हमसे बेहतर थी। खेल में यह होता है। अगर कोई टीम फाइनल में पहुंची है तो अच्छी ही होगी और उसे भी जीत का उतना ही हक है जितना हमें।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.