मुंबई पर लखनऊ की जीत से और भी रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस, समझें पूरा समीकरण

Updated on 17-05-2023 07:51 PM
नई दिल्ली:आईपीएल 2023 के लीग स्टेज का आखिरी हफ्ता शुरू हो गया है और अब तक प्लेऑफ के लिए सिर्फ टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस ने ही क्वालीफाई किया है। अभी भी तीन टीमों का क्वालीफाई करना बाकी है जिसके लिए टीमों के बीच में जमकर जंग चल रही है। वहीं बीते मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले ने इस प्लेऑफ की रेस को और भी ज्यादा रोचक कर दिया है। सुपर जायंट्स ने मुंबई को 5 रन से हराकर सनसनी मचा दी है। बता दें कि इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर हर एक टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है।
3 स्पॉट के लिए लड़ रहीं 7 टीमेंबता दें कि अभी भी प्लेऑफ के लिए तीन टीमों का क्वालीफाई करना बाकी है, जिसके लिए 7 टीमें लड़ रही हैं। दूसरे नंबर की चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर 8वें नंबर की पंजाब किंग्स में से कोई भी तीन टीमें क्वालीफाई कर सकती हैं। कैसे? आइये एक बार नजर डालते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को अपने आखिरी लीग गेम में हराना होगा।

- लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स को क्वालीफाई करने के लिए अपने आखिरी लीग स्टेज के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराना होगा। अगर ऐसा हुआ तो केकेआर भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
- मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को अपने आखिरी लीग मैच में बेहतर रन रेट से हराना होगा। इससे यह होगा कि अगर बैंगलोर और पंजाब अपने आखिरी दोनों मैच जीतकर 16 अंक तक पहुंचती हैं तो उनकी रन रेट मुंबई से कम रहे। वहीं अगर मुंबई के साथ-साथ पंजाब और बैंगलोर के भी 16 पॉइंट्स हो जाते हैं, और दोनों की रन रेट मुंबई से बेहतर होती है, तो मुंबई फिर लखनऊ और चेन्नई के आखिरी गेम हारने के बाद ही मुंबई क्वालीफाई कर पाएगी।

-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे। इसके साथ आरसीबी 16 अंक तक आ जाएगी। गौरतलब है कि मुंबई और पंजाब भी अगर 16 पॉइंट्स तक पहुंचते हैं तो आरसीबी को क्वालीफाई करने के लिए फिर दोनों टीमों से बेहतर रन रेट चाहिए होगी। वहीं अगर चेन्नई और लखनऊ अपना आखिरी गेम हार गई तो 16 पॉइंट्स के साथ तीनों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं।

-राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स को अपना आखिरी गेम पंजाब किंग्स के खिलाफ अच्छी रन रेट से जीतना होगा, जिससे वह 14 पॉइंट्स तक पहुंच जाएंगे। इसी के साथ उन्हें उम्मीद करनी होगी कि मुंबई अपना आखिरी मैच ना जीते। वहीं बैंगलोर, कोलकाता और पंजाब में से कोई भी टीम 14 अंक तक ना पहुंचे और अगर ऐसा होता है तो उनकी रन रेट आरआर से कम रहे, जभी राजस्थान प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाएगी।


- कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स को 14 अंक तक पहुंचने के लिए अपना आखिर मैच जीतना होगा। इसी के साथ उन्हें यह मैच अच्छी रन रेट के साथ जीतना होगा, जिससे 14 अंक पर अगर प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का मौका बने तो केकेआर की रन रेट बाकी सभी टीमों से बेहतर हो।

-पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स को अपने आखिरी दोनों मैच में हराना होगा, जिसके चलते उनके 16 पॉइंट्स हो जाएंगे। इसी के साथ उन्हें अपनी रन रेट भी बेहतर करनी होगी। क्योंकि अगर बैंगलोर और मुंबई के भी 16 अंक हुए और चेन्नई और लखनऊ अपना आखिर मैच जीत गई तो फिर 16 पॉइंट्स वाली इन तीन टीमों में से बेहतर रन रेट वाली कोई एक टीम ही क्वालीफाई कर पाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.