10 से बढ़कर 16 लेन का होगा लुहारली टोल, दादरी में एनएच-91 पर जाम से मिलेगी निजात

Updated on 23-11-2023 01:59 PM
कुशल पाल सिंह, दादरी: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में लोगों की सुविधा के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। एनएच-91 स्थित लुहारली टोल पर लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए एनएचएआई 10 लेन के टोल को 16 लेन का करने की तैयारी में है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया है। अधिकारियों की मानें तो इसका प्रस्ताव भी हेडक्वॉर्टर में भेजा जा चुका है। अभी मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बनती है। टोल को 16 लेन का किए जाने से यहां पर वाहनों को तेजी से निकालने में सहायता मिलेगी। वाहन चालकों को अपना नंबर के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे पर जान से निजात दिलाने के लिए मार्ग पर तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। अभी लुहारली टोल 10 लेन का है। एक ओर पांच लेन के वाहन टोल देते हैं और बाकी पांच में दूसरी ओर से वाहन टोल देते हैं। जाम को कंट्रोल करने के लिए विभाग ने टोल को 8-8 लेन करने का फैसला लिया है। इससे वाहन चालकों का अपनी बारी का इंतजार कम होगा।

लुहारली टोल प्लाजा के दोनों ही 8-8 लेन एक किलोमीटर के दायरे में होंगे। इस टोल से 25 से 30 हजार वाहन प्रतिदिन निकलते हैं। सभी लेन अत्याधुनिक सेंसर और उपकरणों से लैस की जाएंगी। अलीगढ़ एनएचएआई के प्रॉजेक्ट हेड अनुरूद्ध सिंह ने बताया कि लुहारली टोल को 16 लेन का करने के लिए टीम ने निरीक्षण कर लिया है। इसका प्रस्ताव विभाग के हेडक्वॉर्टर भेज दिया गया है। अप्रूवल आने पर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.