गड़ा सोना दिलाने का झांसा: तांत्रिक ने किसान से 13 लाख और जेवरात ठगे, मामला दर्ज

Updated on 29-12-2025 12:26 PM

सरगुजा। जिले के सेदम थाना क्षेत्र में गड़ा सोना दिलाने के नाम पर एक किसान से 13 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान महेंद्र सिंह पैकरा (37) की शिकायत पर पुलिस ने कथित तांत्रिक सूरज तिवारी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर 2025 को सूरज तिवारी नामक व्यक्ति किसान के घर पहुंचा और खुद को नासिक का निवासी साधु बताया। उसने दावा किया कि महेंद्र की बेटी पर जादू-टोना किया गया है और घर के आंगन में गड़ा सोना मौजूद है। इसके लिए उसने गड्ढा खुदवाकर उसमें नारियल रखवाए और विशेष पूजा-पाठ कराने का झांसा दिया। तिवारी ने कहा कि 13 लाख रुपये एकत्र होने पर वह खास दवा देगा, जिससे सोने-चांदी का भंडार निकल आएगा।

आरोपी किसान दंपती को रायपुर बुलाकर बस स्टैंड पर उनसे नकदी और जेवरात ले गया और बदले में केवल एक दवा का डब्बा दिया। ढाई महीने बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ। गड्ढा खोदने पर केवल नारियल मिले। पुलिस का कहना है कि आरोपी का मोबाइल बंद है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से ऐसे झांसे से सावधान रहने की अपील की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.