गैराज में रोल्स रॉयस जैसी लग्जरी कारें, शाही महल... अश्विन हैं इतने करोड़ों के मालिक

Updated on 17-09-2024 02:40 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आज यानी 17 सितंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1986 में चेन्नई में हुआ था। अश्विन ने अपनी जादुई गेंदबाजी से भारत को कई मैच जिताए हैं। आर अश्विन भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं। हालांकि अब वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं। बता दें कि अश्विन पैसे कमाने के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। वह क्रिकेट और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए अच्छी कमाई करते हैं। आइये उनके जन्मदिन के खास अवसर पर उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।
कितनी है रविचंद्रन अश्विन की नेटवर्थ?

स्पोर्ट्सकीड़ा के मुताबिक, रविचंद्रन अश्विन की नेटवर्थ 132 करोड़ करोड़ के आसपास है। अश्विन भारतीय टीम के लिए और आईपीएल खेलने से अच्छी सैलरी पाते हैं। इसके अलावा वह तमाम ब्रैंड्स के साथ भी जुड़े हुए हैं।आईपीएल और भारतीय टीम से खेलने के लिए कितनी मिलती है सैलरी?

आपको बता दें कि रविचंद्रन अश्विन सालाना 10 करोड़ रुपये कमाते हैं। महीने में वह तकरीबन 50 लाख रुपये तक कमाते हैं। अश्विन बीसीसीआई के लेटेस्ट एनुअल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड ए कैटेगिरी में है। ग्रेड ए कैटेगिरी वाले खिलाड़ियों को सालाना 5 कोड़ रुपये मिलते हैं। राजस्थान रॉयल्स अश्विन को पर सीजन 5 कोड़ रुपये देती है। इस भारतीय दिग्गज की हाइएस्ट आईपीएल सैलरी अब तक 7.6 करोड़ रुपये रही है, जब वह पंजाब किंग्स के लिए खेलते थे। 2008 से डेब्यू करने के बाद अश्विन ने आईपीएल में तकरीबन 82 करोड़ रुपये कमाए हैं।
तमाम ब्रैंड्स के साथ जुड़े हैं अश्विन

रविचंद्रन अश्विन तमाम ब्रैंड्स के साथ जुड़े हुए हैं। वह एक जाना माना चेहरा हैं। अश्विन मिंत्रा, बोम्बे शेविंग कंपनी, मान्ना फूड्स, एरिस्टक्रेट बैग्स, ओप्पो, मूव, स्पेक्समेकर्स, कोक स्टूडियो तमिल, और ड्रीम 11 के लिए एंडोर्स करते हैं। भारतीय खिलाड़ी की वाइफ प्रीति नारायणन के इंस्टाग्राम के मुताबिक, अश्विन जेन-नेक्स्ट क्रिकेट अकेडमी के मेंटोर भी हैं। वह एक मीडिया और इवेंट कंपनी भी चलाते हैं, जिसका नाम कैरम बॉल्स है।

है आलीशान घर और गाड़ियां

रविचंद्रन अश्विन का चेन्नई में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत तकरीबन 9 करोड़ रुपये हुए है। टाइम्स नाउ के मुताबिक, अश्विन के पास ऑडी Q7 (तकरीबन 93 लाख रुपये) और रॉल्स रॉयस (तकरीबन 6 करोड़ रुपये) गाड़ी भी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.