सिर्फ 11 महीने में 1 लाख के कर दिए 23 लाख, रोज लग रहा अपर सर्किट, इस शेयर ने तो कर दिया कमाल

Updated on 04-04-2023 06:55 PM
नई दिल्ली : कैसा हो कि आपके शेयर में रोज अपर सर्किट लगे। मजा ही आ आए। ऐसा मजा पल्सर इंटरनेशनल (Pulsar International) के निवेशकों को मिल रहा है। इस शेयर में रोज अपर सर्किट लग रहा है। यह एक माइक्रोकैप स्टॉक (Penny Stock) है। इस शेयर ने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इसने सिर्फ 11 महीने में 2300 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी 11 महीने पहले इस शेयर में किसी ने 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज 23 लाख रुपये हो जाते। सोमवार को भी इस शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा। कंपनी में 31 दिसंबर तक रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 62.97 फीसदी थी। वहीं, प्रमोटर्स के पास 28.89 फीसदी हिस्सेदारी थी।


म्यूचुअल फंड यूनिट्स में करती है डील


पल्सर इंटरनेशनल 15 अक्टूबर 1990 में इनकॉरपोरेट हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य ट्रेडिंग और कंसल्टेंसी सेवाएं मुहैया कराना था। इस समय यह कंपनी एक इन्वेस्टमेंट कंपनी के रूप में काम करती है। यह इस समय म्यूचुअल फंड यूनिट्स में डील करती है।

रोज लग रहा अपर सर्किट


पल्सर इंटरनेशनल के शेयर ने पिछले एक महीने में करीब 160 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले छह महीनों में यह शेयर 1990 फीसदी रिटर्न दे चुका है। वहीं, 5 मई 2022 से अब तक यह 2300 फीसदी रिटर्न दे चुका है। पल्सर इंटरनेशनल का शेयर सोमवार को 5 फीसदी या 2.36 रुपये बढ़कर 49.70 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर का 52 वीक हाई 49.70 रुपये ही है। वहीं, 52 वीक लो 2.07 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप सोमवार को बीएसई पर 14.91 करोड़ रुपये था।


कैसा है रिजल्ट


दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 16 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था। एक साल पहले कंपनी को कोई राजस्व नहीं हुआ था। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 10.30 लाख रुपये रहा। एक साल पहले कंपनी को 2.2 लाख रुपये का घाटा हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.