एक साल में एक लाख के बना दिए 2.33 लाख, क्या आपके पास है यह मल्टीबैगर शेयर?

Updated on 11-07-2023 01:27 PM
नई दिल्ली: ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड (Olectra Greentech Limited) के शेयरों ने पिछले एक साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर पिछले साल 11 जुलाई को 577.25 रुपये पर था जो 11 जुलाई, 2023 को 1295.20 रुपये पर पहुंच गया। इस तरह पिछले साल में इसकी कीमत में 123 फीसदी तेजी आई है। अगर आपने एक साल पहले इसमें एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसकी कीमत 2.23 लाख रुपये होती। हाल में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड और उसके कंसोर्टियम एवरी ट्रांस प्राइवेट लिमिटेड (Evey Trans Private Limited) को महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (Maharashtra State Road Transport Corporation) से लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। इसके मुताबिक कंपनी एमएसआरटीसी को 5,150 इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई करेगी। कंपनी साथ ही इससे जुड़ा इलेक्ट्रिकल और सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर भी कॉरपोरेशन को सप्लाई करेगी। इन बसों की कीमत 10,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड की स्थापना साल 2000 में हुई थी। कंपनी 2003 से पॉलीमर इन्सुलेटर बनाने के काम में जुटी है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक बस बनाने के लिए चीन की कंपनी बीवाईडी के साथ डील की है। यह कंपनी बैटरी और इलेक्ट्रिक वीकल बनाती है। कंपनी Olectra BYD नाम से इलेक्ट्रिक बस बेचती है। आज कंपनी का स्टॉक 1299 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1350 रुपये तक ऊपर गया और 1285.60 रुपये तक नीचे आया। अभी यह स्टॉक 2.48 फीसदी तेजी के साथ 1322.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1408.85 रुपये और न्यूनतम स्तर 374.35 रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.