छोटे से कार्यकर्ता को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया, यह भाजपा में ही संभव है : देवेन्द्र प्रताप सिंह

Updated on 15-02-2024 05:26 PM

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा सदस्य के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, ओपी चैधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह जनजाति समाज से आते हैं और रायगढ़ राज परिवार से हैं। राजा चक्रधर की याद में छत्तीसगढ़ में चक्रधर समारोह आयोजित किया जाता हैं देवेंद्र प्रताप सिंह इन्ही के परपोते है। राजा देवेंद्र प्रताप सिंह के पिता स्व. सुरेंद्र प्रताप सिंह दो दशक तक लैलूंगा विधानसभा से विधायक थे।



देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पहले तो मीडिया से यह जानकारी मिली कि मुझे राज्यसभा के लिए भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मुझे जैसे ही छोटे से कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी इतना आगे पहुंचा देगी। मुझे इस बात की जानकारी लगभग आधे घंटे बाद हुई जब मैंने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल से बात की।


उन्होंने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए की। उसके पहले मैं रेलवे विभाग में सरकारी नौकरी में था। नौकरी से इस्तीफा देकर मैंने 2003 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। तब से लगातार भारतीय जनता पार्टी एवं संघ से जुड़ा हुआ हूं। उन्होंने राज्यसभा सदस्य के लिए प्रत्याशी बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.