'मिसेज देशपांडे' में सीरियल किलर बनेंगी माधुरी दीक्षित! ये है नागेश कुकुनूर की नई वेब सीरीज की कहानी

Updated on 06-08-2024 06:09 PM
माधुरी दीक्षित ने साल 2022 में वेब सीरीज 'द फेम गेम' से ओटीटी की दुनिया में एंट्री की थी, और अब दो साल बाद वह एक नई वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। खबर है कि 'डोर' फेम नागेश कुकुनूर 'मिसेज देशपांडे' नाम से एक नई वेब सीरीज बना रहे हैं, जिसके लिए माधुरी दीक्षित से बात चल रही है। इस सीरीज में उनका रोल एक सीरियल किलर का होगा। इस नई वेब सीरीज की कहानी से लेकर माधुरी दीक्षित के रोल की डिटेल सामने आई है।
'द फेम गेम' में Madhuri Dixit ने एक ऐसी एक्ट्रेस का रोल निभाया था, जो खुद ही अपने गायब होने की साजिश रचती है, और अब वह 'मिसेज देशपांडे' में खतरनाक सीरियल किलर बन सकती हैं। 'मिड डे' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मिसेज देशपांडे' को लेकर नागेश कुकुनूर और माधुरी दीक्षित के बीच बात चल रही है। वह स्क्रीन पर पिछली बार 2022 में आई फिल्म 'मजा मा' में नजर आई थीं, जो OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

क्या है 'मिसेज देशपांडे' की कहानी?

वहीं, 'मिसेज देशपांडे' में माधुरी दीक्षित का एकदम अलग अवतार देखने को मिलेगा। सोर्स ने बताया कि 'मिसेज देशपांडे' की कहानी बताती है कि कैसे पुलिस एक सीरियल किलर पकड़ने और उसके मोडस ऑपरेंडी को समझने के लिए दूसरे सीरियल किलर को काम पर रखती है। यह एक फ्रेंच सीरीज का रीमेक है।

'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगी माधुरी दीक्षित

'मिसेज देशपांडे' के जरिए नागेश कुकुनूर दो साल बाद ओटीटी पर वापस लौट रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 2022 में आई 'मॉडर्न लव हैदराबाद' को डायरेक्ट किया था। वहीं, माधुरी अब फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगी। इसमें कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.