दिल्‍ली पहुंचे मप्र के सीएम श‍िवराज, पीएम की भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

Updated on 15-06-2023 06:26 PM

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बुधवार शाम दिल्ली पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भेंट की है। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से प्रदेश के विकास, कानून व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। बालाघाट में इसी माह अमित शाह का दौरा प्रस्तावित है। इस विषय पर भी दोनों के बीच बातचीत हुई।

माना जा रहा है कि गुरुवार को होने वाली बैठक में प्रधानमंत्री सभी मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे। वह विकास कार्यों और राज्यों के ताजा घटनाक्रम पर भी बात कर सकते हैं। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में बैठक में चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री 27 जून को धार और भोपाल आ रहे हैं। वह धार में जनजातीय समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे और भोपाल में जबलपुर-इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।

घर- घर बताएं सरकार उन्हें क्या-क्या दे रही

दिल्ली रवाना होने के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास में ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों की भाजपा कोर ग्रुप की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि 20 से 30 जून तक चलने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ता अधिक से अधिक घरों में पहुंचे।

लोगों को बताया जाए कि केंद्र और प्रदेश सरकार उन्हें क्या-क्या दे रही है। यह बताया जाए कि किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना आदि से एक घर को कितना मिल रहा है । बैठक में संबंधित जिलों के पार्टी के सांसद, विधायक और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.