मध्य प्रदेश सरकार बताएगी, इंदौर के यातायात सुधारने के लिए क्या किया

Updated on 13-07-2023 12:42 PM

इंदौर। शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर गुरुवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होना है। सरकार को कोर्ट में बताना है कि इंदौर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए उसने क्या प्रयास किए। कोर्ट ने शासन को यातायात सिग्नल 24 घंटे चालू रखने और प्रमुख चौराहों पर दो पुलिसकर्मियों की अनिवार्य रूप से तैनाती के आदेश दिए थे। अब यह सरकार के जवाब के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस आदेश का कितना पालन हुआ है। आदेश 14 अक्टूबर 2019 को दिया गया था।

हाई कोर्ट में यह जनहित याचिका राजलक्ष्मी फाउंडेशन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागडिया ने दायर की है। याचिका में कहा है कि शहर में 13 एक्सीडेंट जोन चिह्नित हुए थे। शहर में होने वाले ज्यादातर हादसे यहीं पर होते हैं, बावजूद इसके ऐसा कोई इंतजाम नहीं किया गया जिससे इन हादसों को रोका जा सके। रात के वक्त तो शहर के सभी यातायात सिग्नल बंद कर दिए जाते हैं। दिन के वक्त भी बिजली गुल की स्थिति में यातायात सिग्नल में बैकअप की कोई व्यवस्था नहीं रहती है।


हाई कोर्ट ने 14 अक्टूबर 2019 को आदेश दिया था कि शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नल 24 घंटे चालू रखे जाएं और शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर सुबह 8 से 12 और शाम 5 से रात 11 बजे तक कम से कम दो-दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए ताकि यातायात व्यवस्था बिगड़े नहीं। कोर्ट ने शासन से कहा है कि वह शपथ पत्र पर बताए कि 14 अक्टूबर 2019 को दिए आदेश का पालन हो रहा है या नहीं। गुरुवार को शासन की ओर से शपथ पत्र प्रस्तुत हो सकता है। इस शपथ पत्र के प्रस्तुत होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि वास्तविकता क्या है और शासन कोर्ट में क्या बता रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.