मध्य प्रदेश को मिल सकता है अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान

Updated on 02-02-2026 01:47 PM

भोपाल। केंद्रीय बजट में तीन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने की घोषणा की गई है। इनमें एक मध्य प्रदेश को मिल सकता है। राज्य सरकार पहले से केंद्र को प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर का संस्थान खोलने का प्रस्ताव भेज चुकी है। उज्जैन या भोपाल में अखिल भारतीय संस्थान खुल सकता है। बता दें कि अभी दिल्ली में एकमात्र अखिल भारतीय संस्थान है।

गुजरात के जामनगर व राजस्थान के जयपुर में भी ऐसे राष्ट्रीय संस्थान हैं। आयुष विभाग के अधिकारियों ने प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर के संस्थान की सख्त जरूरत बताई है। इस घोषणा के बाद केंद्र सरकार को फिर से प्रस्ताव भेजा जाएगा। इससे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित आसपास के अन्य राज्यों के रोगियों को लाभ मिलेगा।

बजट में 50 प्रतिशत जिला अस्पतालों में ट्रामा केयर केंद्र बनाने की घोषणा की गई है। प्रदेश में अभी 52 जिला अस्पताल हैं, 25 से अधिक में ट्रामा सेंटर बनाए जाने हैं। इन जिलों का चयन तीन प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाएगा। पहला जिन जिलों में सड़क दुर्घटनाएं और मौतें अधिक हो रही हैं।

दूसरा, जो जिले राष्ट्रीय राजमार्गों में हैं और तीसरा, जिन जिला अस्पतालों में सीटी स्कैन, एमआरआई मशीन के साथ एनेस्थीसिया, हड्डी रोग, न्यूरो सर्जरी के विशेषज्ञ हैं। राज्य सरकार ने अपनी तरफ से कुछ जिला अस्पतालों में ट्रामा यूनिट बनाई हैं, पर डाक्टर व सुविधाएं नहीं होने से ये नाम के ही रह गए हैं।

आगामी सत्र में एमबीबीएस की 450 सीटें बढ़ेंगी

बजट में देशभर के मेडिकल कालेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ाने की बात कही गई है। मप्र में तीन कॉलेजों में 150-150 के मान से कुल 450 सीटें बढ़ेंगी। इसके अगले वर्ष पांच कालेज प्रारंभ करने की तैयारी है।

मध्य प्रदेश की इन परियोजनाओं के लिए मिलेगा ऋण

मध्य प्रदेश सिंचाई दक्षता सुधार परियोजना के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से 184 करोड़, मध्य प्रदेश सड़क क्षेत्र परियोजना के लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी के अंतर्गत 861 करोड़ रुपये, मध्य प्रदेश शहरी सेवाएं सुधार परियोजना के अंतर्गत 439 करोड़, भोपाल मेट्रो रेल परियोजना में दो अलग-अलग कार्यों के लिए 1035 करोड़ और 517 करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश सड़क नेटवर्क परियोजना में संपर्क सुधार के लिए एडीबी से 297 करोड़ रुपये मिलेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.