स्कूल नवाचार में मप्र चौथे स्थान पर:यूपी-महाराष्ट्र और गुजरात के बाद सबसे आगे, 18 हजार से अधिक स्कूलों ने दी भागीदारी

Updated on 23-10-2025 01:55 PM

देश के स्कूलों में नवाचार और समस्या समाधान को बढ़ावा देने के लिए आयोजित 'विकसित भारत बिल्डथॉन 2025' में मध्यप्रदेश ने शानदार प्रदर्शन किया है। राज्य के 18,129 स्कूलों ने इसमें भाग लिया, जिससे वह देश में चौथे स्थान पर रहा।

सबसे ज्यादा 78,206 स्कूलों के साथ उत्तर प्रदेश पहले, 41,198 स्कूलों के साथ महाराष्ट्र दूसरे और 20,017 स्कूलों के साथ गुजरात तीसरे स्थान पर रहा। तमिलनाडु और बिहार इसके बाद हैं। मध्यप्रदेश की यह स्थिति बताती है कि ग्रामीण और शहरी, दोनों स्तरों पर स्कूलों में डिजिटल लर्निंग और नवाचार की सोच तेजी से बढ़ रही है।

यह प्रदर्शन छोटे राज्यों के मुकाबले कहीं बेहतर रहा है, क्योंकि झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्यों की भागीदारी 10 हजार से भी कम रही। राज्य शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस प्रतियोगिता में छात्रों को नवाचार आधारित मॉडल और डिजिटल समाधान तैयार करने का मौका मिला।

राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए स्कूलों को आगे 'इनोवेटिव इंडिया' कैटेगरी में शामिल किया जाएगा। 31 अक्टूबर तक पोर्टल पर एंट्री जारी रहेगी। इसके बाद दिसंबर में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कुल 1000 जिलों से चुने गए सर्वश्रेष्ठ स्कूलों को राष्ट्रीय मंच पर पुरस्कार मिलेगा।

पड़ोसी राज्यों से बेहतर प्रदर्शन: राजस्थान केवल 6,310 स्कूलों के साथ 13वें स्थान पर रहा, जबकि छत्तीसगढ़ के 9,779, और झारखंड के 11,567 स्कूलों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर रहा, लेकिन एमपी की हिस्सेदारी यूपी के बाद सबसे ज्यादा रही। जिससे मप्र टॉप-5 में शामिल हो गया।

मप्र की ज्यादा भागीदारी के मायने

ज्यादा स्कूलों की भागीदारी से राज्य को केंद्रीय योजनाओं और इनोवेशन ग्रांट्स में प्राथमिकता मिलेगी। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्कूलों को स्मार्ट लर्निंग लैब, एआई-बेस्ड टूल्स और डिजिटल क्लासरूम सेटअप के लिए अतिरिक्त संसाधन दिए जाएंगे। इससे शिक्षकों को नई तकनीक पर प्रशिक्षण और छात्रों को वैज्ञानिक सोच-आधारित प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।

राज्य शिक्षा विभाग को भी अगले साल के लिए अलग नवाचार फंडिंग और राष्ट्रीय मान्यता की श्रेणी में लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर, ज्यादा भागीदारी का मतलब है कि स्कूलों में आधुनिक शिक्षा, तकनीकी प्रयोग और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल का सीधा फायदा बच्चों तक पहुंचेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.