मध्यप्रदेश आई टी में पाँच लाख रोजगार देगा : मंत्री श्री सखलेचा

Updated on 12-01-2023 06:33 PM

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा है कि देश में आई टी के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के सर्वाधिक बेहतर इको सिस्टम और उद्योग मित्र नीति के चलते मध्यप्रदेश वर्ष 2025 तक आईटी क्षेत्र में पाँच लाख नौकरी देने वाला राज्य बनेगा। श्री सखलेचा बुधवार को ब्रिलियंट कवेंशन सेंटर इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान आईटी और आईटीईएस सत्र में निवेशकों को मध्यप्रदेश के लिए निवेश करने की पुख्ता वजह बताते हुए संबोधित कर रहे थे। सत्र को भारत सरकार के अपर आई.टी. सचिव श्री भुवनेश कुमार और म.प्र. के प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री निकुंज श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

मंत्री श्री सखलेचा ने मध्यप्रदेश के परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री जी की अपेक्षाओं के अनुरूप "डिजिटल इण्डिया मिशन" को साकार करने की दिशा में सबसे अग्रणी राज्यों में से एक है। प्रदेश में कॉस्ट-ऑफ़-लिविंग अपेक्षाकृत काफी कम हुआ है। विभिन्न श्रम अधिनियमों को सरल कर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। आईटी मंत्री ने कहा कि विशेषत: मध्यप्रदेश में दुकान और स्थापना अधिनियम में चौबीसों घंटे कार्य की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश शांति का टापू है और यहाँ महिला कर्मी सहित कार्य-स्थल पर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध है।

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि प्रदेश में आवश्यक इको सिस्टम तैयार कर मुख्य चार महानगरों में लगभग 6 लाख 50 हजार वर्गफिट में निर्माण के साथ कंपनियों को प्लग एण्ड प्ले सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त 5 लाख 40हजार वर्गफिट का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 4 आई.टी. सेज, 15 आई.टी. पार्क, 50 आई.टी./आई. टी.ई.एस. की कंपनियों ने निर्यात किया है। प्रदेश में लगभग 200 इंजीनियरिंग कॉलेज, आईआईटी, आईआईटीएम आदि के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 2 लाख इंजीनियर एवं अन्य प्रबंधन मानव संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

मंत्री श्री सखलेचा ने कलस्टर आधारित उद्योगों में शोध और विकास की चर्चा करते हुए कहा कि ईएसडीएम. के क्षेत्र में प्रदेश में मुख्य दो महानगर भोपाल तथा जबलपुर आई.टी. पार्क की लगभग 90 एकड़ से अधिक विकसित भूमि 100 कंपनियों को उपलब्ध कराई गई है और 400 एकड़ भूमि विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। प्रदेश में लगभग 150 इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित किए गए हैं।

मंत्री श्री सखलेचा ने प्रदेश को भूकंप के कम आशंका वाला क्षेत्र बताते हुए कंपनियों से कहा कि यहाँ व्यवसाय स्थापित करने की अपार संभावनाएँ उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कंपनियों को प्रोत्साहन स्वरूप कई प्रकार का अनुदान प्रदान किया जा रहा हैं। राज्य की आई.टी. पॉलिसी को और अधिक व्यावहारिक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आई.टी., आई.टी.ई.एस. एवं ई.एस.डी.एम. क्षेत्र में अब तक 649 से अधिक कम्पनियाँ स्थापित कर लगभग 50 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 213 से अधिक कंपनियों को लगभग 50 करोड़ रूपये का अनुदान उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने नव उद्यमियों से कहा कि अब तक प्राप्त सभी "इंटेंशन-टू-इन्वेस्ट" आवेदनों पर सकारात्मक विचार किया जा रहा है। स्टेट डाटा सेंटर स्थापित किये जाने संबंधी नवीन विषयों पर भी कार्य किया जा रहा है।

इससे पहले भारत सरकार के एडिशनल सेकेट्री श्री भुवनेश कुमार ने प्रधानमंत्री के विजन को उल्लेखित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में आई टी उद्योगों की संभावनाएँ अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक है। उन्होंने भोपाल, इंदौर, जबलपुर के अलावा सागर, विदिशा, छिंदवाड़ा जैसे जिलों को भी आई टी की अपार संभावनाओं वाला बताया।

स्वागत भाषण में विभाग के प्रमुख सचिव श्री निकुंज श्रीवास्तव ने मध्यप्रदेश को आई.टी. का इमर्जिंग हब बनाए जाने के लिए किए जा रहे अधो-संरचना विकास के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने मध्यप्रदेश की विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा नवाचार नीति के प्रावधानों को बताते हुए निवेशकों से आईटी क्षेत्र में निवेश का आह्वान किया।

दूसरे सत्र में निवेशकों और उद्यमियों के बीच परिचर्चा हुई। परिचर्चा में आई ईएसएके श्री अनुराग अवस्थी, आईसेंचर के श्री जाकिर पठान, यश टेक्नोलॉजी के संस्थापक श्री कीर्ति बाहेती, टेक्सएस की सुश्री सपना भांबानी और श्री सी.एस. राव क्वॉडजेन ने भी भाग लिया।सभी ने मध्यप्रदेश के शानदार परिदृश्य और नीतियों की सराहना की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.