प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिले में महा गृहप्रवेश का हुआ आयोजन

Updated on 01-04-2025 12:07 PM

कोंडागांव।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य के 03 लाख पूर्ण आवासों के हितग्राहियों का सामूहिक गृह प्रवेश कराया गया।

चौत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में यह गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया और नवनिर्मित आवासों के हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया। इसी कड़ी में जनपद पंचायत कोंडागांव के ग्राम पंचायत बनियागांव में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई और उन्हें नए आवास के लिए शुभकामनाएं दी गई।

साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आवास योजना के हितग्राहियों के लिए जारी श्विष्णु की पातीश् भी दिया गया। इसके बाद जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में हितग्राहियों के घरों में दीप प्रज्वलन कर पारंपरिक रीति रिवाज से गृह प्रवेश कराया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत कोंडागांव की अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जनपद पंचायत कोंडागांव सीईओ  रश्मि पोया सहित विभिन्न गांव के सरपंच, पंच और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान पाकर श्रीमती सुशीला बाई, श्रीमती प्रमिला निषाद और  रमेश सहित सभी हितग्राहियों ने खुशी जाहिर की और बताया कि पहले कच्चे मकान में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण स्वयं का पक्का मकान बनाने में वे असमर्थ थे। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना से उनके पक्के मकान का सपना पूरा हुआ और अब वे अपने घर में परिवार के साथ सुकून से जीवन यापन करेंगे। योजना के हितग्राहियों ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.