महादेव आनलाइन सट्टा एप केस में चार कोर्ट में पेश, 6 दिन की ईडी रिमांड पर

Updated on 24-08-2023 02:05 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव आनलाइन सट्टा ऐप के खिलाफ प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) ने पहली और बड़ी कार्रवाई करते हुए इससे जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ईडी ने सतीश चंद्राकर,अनिल दम्मानी, सुनील दम्मानी समेत पुलिस विभाग के एक ASI चंद्रभूषण वर्मा को गिरफ्तार किया है। वहीं आज बुधवार को ईडी ने गिरफ्तार चारों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने चारों को 6 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंपा है। ईडी अब 29 अगस्त को चारों आरोपितों को फिर से कोर्ट में पेश करेगी।

ईडी वकील के मुताबिक मोहन नगर थाना दुर्ग में हुई पुलिस FIR के आधार पर ईडी ने भी एक ECIR दर्जकर जांच शुरू की तो शुरूआती जांच में इन चारों के खिलाफ ऐप से जुडे होने के पर्याप्त सुबुत मिले हैं। इनसे पूछताछ के लिए 6 दिन यानी 29 अगस्त तक ईडी ने रिमांड पर लिया है। ईडी के वकील सौरभ पांडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि महादेव ऐप एक बेटिंग ऐप है। जो लीगल ऐप नहीं है। महादेव एप में बेटिंग करवा करके बहुत सारा पैसा कमाया गया है। हवाला के जरिए न सिर्फ इंडिया में बहुत अलग-अलग लोगों को ट्रांसफर किया गया है। विदेशों में भी इसका ट्रांसफर हुआ है।

हवाला के जरिये देश के बाहर गया पैसा
बताया जा रहा है कि सतीश चंद्राकर इस ऐप का मालिक सौरभ चंद्राकर के चाचा है और वो कई आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा चलाता है। साथ ही ईडी को इस बात के भी पुख्ता सुबुत मिले हैं कि इस ऐप का पैसा हवाला के जरिये देश के बाहर गया है। ईडी वकील के मुताबिक इसके अलावा गिरफ्तार अनिल दम्मानी और सुनील दम्मानी दोनों भाई है। और इनके द्वारा इस ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर औऱ रवि उप्पल के पास हवाला के जरिये पैसा पहुंचाया गया है। इसके संबंध में इनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस कार्रवाई न करने के एवज में एएसआई ने प्रोटेक्शन मनी
वहीं गिरफ्तार पुलिस के एक एएसआई चंद्रभूषण वर्मा पर इस ऐप के कर्ताधर्ताओं को संरक्षण देने के सबूत मिले हैं। साथ ही इस ऐप के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी उसके एवज में एएसआई इनसे प्रोटेक्शन मनी लेता था। फिलहाल ईडी ने चारों आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की आशंका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.